जन नायकन, द ओडिसी और स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Box Office Collection: 'जन नायकन' ने पार किया 155 करोड़ का आंकड़ा, 'द ओडिसी' की भी शानदार पकड़ बरकरार

The Odyssey Collection: 'जन नायकन' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 155.57 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' 136.97 करोड़ रुपये के साथ शानदार प्रदर्शन कर रही है।

सोनाली झा

Jana Nayagan Box Office Collection: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस समय कई बड़ी फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। एक ओर थलापति विजय की 'जन नायकन' लगातार शानदार कमाई कर रही है, तो दूसरी ओर हॉलीवुड निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' भी रिलीज के दो हफ्ते बाद तक मजबूत प्रदर्शन बनाए हुए है। वहीं, अब टॉम हॉलैंड की नई फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की एंट्री के बाद बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म ने पहले सप्ताह में 153.55 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। वहीं शुक्रवार को खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 2.02 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके बाद इसका कुल भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 155.57 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

द ओडिसी की कमाई भी बरकरार

क्रिस्टोफर नोलन के निर्देशन में बनी 'द ओडिसी' भारतीय दर्शकों के बीच लगातार अपनी पकड़ बनाए हुए है। फिल्म को रिलीज हुए करीब 15 दिन हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद सिनेमाघरों में इसकी रफ्तार धीमी नहीं पड़ी है। शुक्रवार को फिल्म ने 1.72 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 136.97 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे से बढ़ी चुनौती

30 जुलाई को रिलीज हुई टॉम हॉलैंड स्टारर 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने रिलीज के सिर्फ दो दिनों में 92.47 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। सुपरहीरो फिल्म को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स का असर अब दूसरी फिल्मों की कमाई पर भी पड़ सकता है।

वीकेंड पर होगी असली परीक्षा

आने वाले शनिवार और रविवार का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन यह तय करेगा कि 'जन नायकन' अपनी मजबूत पकड़ बनाए रख पाती है या 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' दर्शकों का ज्यादा ध्यान खींच लेती है। वहीं, 'द ओडिसी' भी अपने स्थिर प्रदर्शन के दम पर लंबी रेस का खिलाड़ी साबित होती नजर आ रही है। तीनों फिल्मों के बीच चल रही यह टक्कर आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस को और रोमांचक बनाने वाली है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें