एक्टर सचिन चंदवाड़े (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘जामताड़ा 2’ एक्टर सचिन चंदवाड़े का 25 की उम्र में निधन, घर में फंदे से लटकता मिला शव

Jamtara Actor Death: ‘जामताड़ा सीजन 2’ के एक्टर सचिन चंदवाड़े का 25 की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर ने फांसी लगाई। उनकी मौत ने इंडस्ट्री और फैंस दोनों को गहरे सदमे में डाल दिया।

स्नेहा मौर्या

Jamtara 2 Actor Sachin Chandwade Passes Away: मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय वेब सीरीज ‘जामताड़ा: सबका नंबर आएगा सीजन 2’ में नजर आए युवा अभिनेता सचिन चंदवाड़े का अचानक निधन हो गया है। सिर्फ 25 साल की उम्र में इस उभरते कलाकार ने आत्महत्या कर रही है। जिससे हर कोई हैरान रह गया है।

महाराष्ट्र टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना महाराष्ट्र के धुले जिले की है। सचिन के परिवार ने बताया कि वे घर में पंखे से लटके मिले। जब काफी देर तक उन्होंने दरवाजा नहीं खोला, तो परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सचिन को बेहोश पाया। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख धुले के एक बड़े अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दर्ज किया सचिन चंदवाड़े की अत्महत्या का केस

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आत्महत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक उनके इस कदम की कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। पुलिस परिवार और दोस्तों से पूछताछ कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि आखिर सचिन ने यह कदम क्यों उठाया।

इन सबके बीच अगर एक्टर के करियर की बात करें, तो सचिन चंदवाड़े का सफर अभिनय के साथ-साथ तकनीकी क्षेत्र से भी जुड़ा था। वह जलगांव जिले के रहने वाले थे और एक्टिंग के साथ-साथ पुणे की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे थे। कला के प्रति उनके जुनून ने उन्हें अभिनय की दुनिया में लाया, जहां उन्होंने ‘जामताड़ा सीजन 2’ में अपने छोटे लेकिन प्रभावशाली रोल से पहचान बनाई।

निधन से कुछ दिन पहले शेयर किया था अपकमिंग फिल्म का पोस्टर

बता दें, निधन से कुछ दिन पहले ही सचिन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी आने वाली मराठी फिल्म ‘असुरवान’ का मोशन पोस्टर शेयर किया था। फिल्म का निर्देशन सचिन रामचंद्र अंबट कर रहे थे, जिसमें पूजा मोइली और अनुज ठाकरे जैसे कलाकार भी नजर आने वाले थे। यह फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली थी। उनकी असमय मौत ने इंडस्ट्री को गहरे शोक में डाल दिया है। फैंस और साथी कलाकार सोशल मीडिया पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें