कपड़ा उतारने की बात सुनकर चौंक गयी थी जेमी लीवर 
मनोरंजन

कास्टिंग काउच का शिकार हुई थी जेमी लीवर, ऑडिशन में कपड़े उतारने को कहा गया

जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर ने चौंकाने वाला खुलासा किया है और बताया है कि वह कास्टिंग का शिकार हुई थी, जेमी ने बताया कि उनके लिए वह अनुभव डरा देने वाला था, लेकिन वो बच गईं।

अनिल सिंह

StartFragment

Jamie Lever Casting Couch: बॉलीवुड में कास्टिंग काउच कोई नई बात नहीं है मगर फिल्म कलाकारों के बच्चों के साथ यह घटना कम होती है, लेकिन जॉनी लीवर की बेटी ने जेमी लीवर ने कास्टिंग काउच की बात करके लोगों को हैरानी में डाल दिया है। जेमी लीवर ने बताया कि वह कास्टिंग का उसका शिकार हो चुकी हैं। उनके लिए वो अनुभव डराने वाला था।

जेमी ने बताया उनका वीडियो कॉल पर एक ऑडिशन हुआ था और इसी में उन्हें कपड़ा उतारने को कहा गया। जेमी ने बताया कि उन्हें समझ में आ गया उनके साथ फ्रॉड हो रहा है और उन्होंने कॉल डिस्कनेक्ट कर दी।

इंटरनेशनल फिल्म के ऑडिशन का मिला ऑफर

जूम को दिए गए इंटरव्यू में जेमी लीवर ने कास्टिंग काउच की डरा देने वाली घटना को सुनाया और बताया कि करियर के शुरुआती दौर में उनके पास कोई मैनेजर नहीं था और वह खुद ही अपना काम संभाल रही थी। एक दिन उनके पास एक फोन आया और एक शख्स ने उन्हें इंटरनेशनल फिल्म का डायरेक्टर बताया और जेमी को ऑडिशन का ऑफर दिया।

ऑडिशन में कपड़ा उतारने को कहा

जेमी के मुताबिक उनको बताया गया ऑडिशन जूम कॉल पर होगा, जेमी ने कहा, ऐसे मौके हमारे लिए बड़े मौके होते हैं। इसके लिए मैं तुरंत तैयार हो गई। मुझे बताया गया कि आपको एक बोल्ड रोल के लिए ऑडिशन देना है। सीन के मुताबिक तुम्हें कल्पना करनी होगी कि तुम 50 साल के एक आदमी को रिझा रही हो, तुम चाहो तो अपना कपड़ा उतार सकती हो। जेमी ने कहा इस पर मैंने तुरंत कहा कि मैं इसके लिए कंफर्टेबल नहीं हूं। स्क्रिप्ट के बिना मैं कोई सीन नहीं करूंगी।

जेमी ने बताया डरावना अनुभव

जेमी ने आगे बताया कि स्क्रिप्ट की मांग करने पर उन्होंने स्क्रिप्ट नहीं दी और फिर मैंने बिना देर किए तुरंत कॉल डिस्कनेक्ट कर दी, लेकिन तब मुझे यह एहसास हुआ कि मेरे साथ एक बड़ा फ्रॉड होने वाला था, जिससे मैं बच गई। जेमी ने बताया कि उसे दिन मुझे समझ में आया कि लोगों के साथ क्या कुछ होता है। इंडस्ट्री में कितने लोग गंदा खेल खेलते हैं। वह शख्स कुछ भी कर सकता था। मेरा वीडियो बना सकता था, बाद में मुझे ब्लैकमेल कर सकता था। वो सब कुछ एक डरावना अनुभव था।

EndFragment

जंतर-मंतर AI विवाद: महिला की तस्वीर का फेस-स्वैप कर लगाए बैनर, FIR में अभिजीत दीपके समेत चार के नाम

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की

12 Years of Make in India: 2.40 लाख करोड़ का निवेश, 33 गुना बढ़ा मोबाइल प्रोडक्शन, जानें देश को कितना फायदा

दीनदयाल उपाध्याय की मौत हादसा या हत्या, नानाजी देशमुख ने क्यों कहा था राजनीतिक साजिश, जानिए क्या थी सच्चाई?

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा