-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Tanvi The Great Film Anupam Kher Revealed Actors Is Not Paid Yet
तन्वी द ग्रेट एक्टर्स को अब तक नहीं दी गई है फीस, डूब गया प्रोड्यूसर्स का पैसा!
- Written By: अनिल सिंह
Anupam Kher की फिल्म तन्वी द ग्रेट अहान पांडे की सैयारा के साथ रिलीज हुई। सैयारा पर जमकर पैसा बरसा तो तन्वी द ग्रेट एक-एक पाई के लिए मोहताज नजर आई, अनुपम खेर ने बताया की कलकारो को फ़ीस नहीं दी गई है।

अनुपम खेर की फिल्म तन्वी द ग्रेट
Tanvi The Great: अनुपम खेर की फिल्म तन्वी द ग्रेट बॉक्स ऑफिस पर बड़ी डिजास्टर साबित हुई। फिल्म का ट्रेलर और फिल्म के कहानी की तारीफ हुई थी, लेकिन यह फिल्म सिनेमा घरों तक दर्शकों को खींचने में पूरी तरह से नाकामयाब साबित हुई। अनुपम खेर की यह फिल्म मोहित सूरी द्वारा बनाई गई सैयारा फिल्म के साथ ही रिलीज हुई थी। सैयारा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है, तो वही 50 करोड़ के बजट में बनी तन्वी द ग्रेट दो करोड़ का कारोबार भी नहीं कर पाई है।
अनुपम खेर की फिल्म तन्वी द ग्रेट अपने बजट का 10 फ़ीसदी भी अब तक वसूल नहीं पाई है। इसे इस साल की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्मों में से एक बताया जा सकता है। अनुपम खेर ने अब बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि तन्वी द ग्रेट के कलाकारों को अब तक उनकी फीस नहीं दी गई है। वहीं प्रोड्यूसर्स को भी फिल्म के फ्लॉप होने से बड़ा नुकसान हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
कियारा-नयनतारा के बीच संजीदा शेख ने मारी बाजी! ‘टॉक्सिक’ ट्रेलर में किलर लुक ने लूटी महफिल
कोई मिल गया से साउथ फिल्मों तक बनाई पहचान, निजी जिंदगी ने बटोरी सुर्खियां, ऐसी रही हंसिका मोटवानी की जर्नी
सतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
यश की टॉक्सिक में सिर्फ एक्शन नहीं, डायलॉग्स भी हैं जबरदस्त, कियारा आडवाणी की एंट्री के साथ बढ़ा सस्पेंस
ये भी पढ़ें- X Review: खराब VFX, कमजोर एक्टिंग, हरी हर वीरा मल्लू ने दर्शकों को किया निराश
तलाशना पड़ा अन्य विकल्प
अनुपम खेर ने रिपब्लिक को दिए गए इंटरव्यू में बताया तन्वी द ग्रेट फिल्म शुरू होने के पहले जिस शख्स ने फंड के लिए हामी भरी थी और यह कहा था कि वह फिल्म में पैसा लगाएंगे शूटिंग शुरू होने से पहले उन्होंने अपने हाथ पीछे खींच लिए और इसके बाद अनुपम खेर को अन्य विकल्प तलाश करने पड़े।
ये भी पढ़ें- चंकी पांडे से मेरा कोई लेना देना नहीं, अहान पांडे ने क्यों कही थी ये बात
फिल्म के ना चलने को अनुपम खेर ने बताया दुर्भाग्य
अनुपम खेर ने बताया कि फिल्म में एक दो नहीं बल्कि 10 प्रोड्यूसर्स हैं। जिन्होंने फिल्म बनाने के लिए पैसा लगाया है। अनुपम खेर किसी स्टूडियो के साथ मिलकर काम नहीं करना चाहते थे। क्योंकि वह अपनी क्रिएटिव इंडिपेंडेंस चाहते थे। अनुपम खेर ने कहा फिल्म का कलेक्शन अच्छा नहीं हुआ, यह दुर्भाग्य की बात है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि फिल्म नहीं चली तो फिल्म अच्छी नहीं थी। उन्होंने कहा, मैं अपना बचाव नहीं कर रहा हूं।
फिल्म से हुआ बड़ा नुकसान
अनुपम खेर ने आगे बताया कि जिन लोगों का पैसा फिल्म में लगा है, कोई भी फिल्म बिजनेस का नहीं है। कोई बैंक में काम करता है, तो कोई बिजनेसमैन है। मैंने उनसे कहा था कि फिल्म रिलीज होने के बाद में उनका पैसा लौटा दूंगा, जबकि मेरी इस फिल्म में चार कलाकार ऐसे हैं जिन्हें मैंने अब तक फीस नहीं दी है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि तन्वी द ग्रेट फिल्म का ना चलना अनुपम खेर के लिए भी किसी मुश्किल से कम नहीं है और उन प्रोड्यूसर्स का पैसा भी डूब गया है, जिन्होंने फिल्म में इन्वेस्ट किया था।
Tanvi the great film anupam kher revealed actors is not paid yet
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गड़चिरोली में 11 घंटे के चक्काजाम के बाद झुका प्रशासन, 7 किसानों पर दर्ज मामले वापस लेने का आश्वासन
Aug 09, 2026 | 12:29 PMVaranasi Rudra First Look: वाराणसी से सामने आया रूद्र का दमदार लुक, जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
Aug 09, 2026 | 12:20 PMAir India Flight टर्बुलेंस मामले में बड़ा खुलासा, पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव? जानें क्या लिया एक्शन
Aug 09, 2026 | 12:16 PMकागजों में सिमटा फैसला! नागपुर में रिसाइकल सामग्री के इस्तेमाल का नियम हवा-हवाई; ठेकेदारों पर बेअसर दिखे आदेश
Aug 09, 2026 | 12:06 PMमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की तिरंगा यात्रा की शुरुआत, बोले- आजीवन देश की सेवा का लें संकल्प
Aug 09, 2026 | 12:00 PMजंगल में टाइगर की तलाश, मैदान पर बड़े रिकॉर्ड का शिकार! दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी का नया अंदाज
Aug 09, 2026 | 11:57 AMभंडारा: बाल अत्याचार मामले में जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, आयोग ने पुलिस से मांगी जांच रिपोर्ट
Aug 09, 2026 | 11:53 AMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














