जयदीप अहलावत ने खोली पोल 
मनोरंजन

जयदीप अहलावत ने खोली पोल, हिंदी फिल्मों के हीरो को नहीं आता हिंदी पढ़ना

जयदीप अहलावत एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि हिंदी फिल्मों में काम करने वाले हिंदी भाषी राज्यों के अभिनेता देवनागरी लिपि नहीं पढ़ सकते हैं। जयदीप के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड के शानदार एक्टर जयदीप अहलावत ने एक इंटरव्यू के दौरान ऐसा खुलासा किया है जिसने सिनेमा प्रेमियों को हैरान कर दिया। फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में जयदीप ने बताया कि आज कई ऐसे हिंदी फिल्म अभिनेता हैं जो देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी स्क्रिप्ट नहीं पढ़ पाते। यह बात उन्होंने तब महसूस की जब उन्होंने खुद देखा कि अभिनेता हर दो शब्द पर अटक जाते हैं।

जयदीप ने कहा कि मैं यह देखकर हैरान रह गया कि हिंदी भाषी राज्यों से आने वाले अभिनेता भी देवनागरी लिपि नहीं पढ़ सकते। अगर स्क्रिप्ट रोमन लिपि में हो तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं होती, लेकिन देवनागरी में पढ़ना उनके लिए बेहद मुश्किल होता है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई अभिनेता साउथ इंडिया से है तो बात अलग है, लेकिन जो हिंदी बेल्ट से आता है और फिर भी हिंदी नहीं पढ़ पाता, यह वाकई चिंता की बात है।

जयदीप के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। खासकर रेडिट और ट्विटर पर यूज़र्स ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि जयदीप किस अभिनेता की बात कर रहे थे। कई लोगों ने नाम सैफ अली खान का लिया। एक यूजर ने लिखा कि कॉफी विद करण में साफ दिखा कि सैफ को हिंदी पढ़ने में कितनी मुश्किल होती है, और शर्मिला टैगोर ने उन्हें इसके लिए टोका भी था।

जयदीप और सैफ हाल ही में एक साथ एक हीस्ट फिल्म में नजर आए थे, जिससे साफ होता है कि इशारा शायद उसी तरफ है। इस खुलासे ने यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि हिंदी सिनेमा में काम करने वाले कुछ एक्टर्स को हिंदी भाषा में बुनियादी दक्षता भी नहीं है। यह न केवल उनकी प्रस्तुति पर असर डाल सकता है, बल्कि इंडस्ट्री में नई पीढ़ी के प्रति एक गलत उदाहरण भी पेश करता है। जहां जयदीप जैसे कलाकार समर्पण और तैयारी के लिए जाने जाते हैं, वहीं यह मुद्दा इंडस्ट्री के भीतर एक गंभीर भाषा संकट की ओर भी इशारा करता है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें