बादशाह और ईशा रिखी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

बादशाह से तलाक के बाद दूसरी शादी करेंगी ईशा रिखी? बोलीं- मैं रोमांटिक हूं और...

Isha Rikhi On Divorce: रैपर बादशाह से तलाक के बाद पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपने तलाक, दर्द और भविष्य में दूसरी शादी को लेकर खुलकर बात की।

यति सिंह

Isha Rikhi Love Life: फेमस सिंगर और रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के तलाक की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया था। लंबे समय तक खामोश रहने के बाद आखिरकार ईशा ने अपनी शादी टूटने और उसके बाद के संघर्ष पर पहली बार अपनी बात रखी है। 4 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने बेहद प्राइवेटली शादी रचाई थी। हालांकि शादी का खुलासा होने के सिर्फ कुछ ही महीनों के अंदर दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। इस रिश्ते के खत्म होने के बाद अब ईशा रिखी ने खुलकर अपनी भावनाएं जाहिर की हैं।

तलाक की खबरों के बाद उभरने की कोशिश

ईशा रिखी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वे कभी भी अपनी पर्सनल लाइफ का सार्वजनिक रूप से तमाशा नहीं बनाना चाहती थीं। यही वजह थी कि उन्होंने इस पूरे मामले पर लंबे समय तक खामोशी बनाए रखी। उन्होंने स्वीकार किया कि उनके साथ जिंदगी में कुछ बहुत बुरा हुआ है और इस दर्द से पूरी तरह बाहर आने में उन्हें काफी समय लगेगा। हालांकि इस मुश्किल दौर से गुजरने के बाद वे एक नेगेटिव इंसान नहीं बनना चाहतीं और अपनी जिंदगी को दोबारा पटरी पर लाने की कोशिश कर रही हैं।

दूसरी शादी की सोच से लग रहा डर

जब ईशा से भविष्य में दूसरी शादी करने के बारे में पूछा गया, तो उनका जवाब काफी इमोशनल करने वाला था। उन्होंने साफ कहा कि फिलहाल उनके जीवन में शादी की कोई जगह नहीं है। बीते हुए कल के कड़वे अनुभवों के बाद अब वे दोबारा शादी करने के ख्याल से ही काफी डर महसूस करती हैं। हालांकि उन्होंने यह भी बताय कि आने वाले कल में क्या होगा, यह कोई नहीं जानता। इसलिए वे सब कुछ भगवान के भरोसे छोड़कर आगे बढ़ रही हैं और भगवान के बनाए फैसलों को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं।

तलाक के बाद भी प्यार से नहीं उठा है भरोसा

शादी टूटने के बाद भी ईशा रिखी का कहना है कि उनका प्यार पर से विश्वास खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने साफ किया कि वे आज भी प्यार में यकीन रखती हैं, भले ही वह किसी रिश्ते या रोमांटिक जीवन के रूप में न हो। इस समय उन्हें अपनी मां और सच्चे दोस्तों से प्यार मिल रहा है, वही उनके लिए सबसे बड़ा सहारा है।

फिलहाल वे खुद को मानसिक रूप से नॉर्मल करने में जुटी हैं और अपने करियर और जीवन पर पूरा ध्यान केंद्रित कर रही हैं। बता दें कि पंजाबी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू चला चुकीं ईशा रिखी का नाम बिग बॉस 20 में बतौर घर की सदस्य बनने की लिस्ट में प्रमुखता से लिया जा रहा है।

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं