

Big Boss 20 Salman Khan: इंडियन टेलीविजन के सबसे पॉपुलर और विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के नए सीजन की गिनती शुरू हो चुकी है। फैंस हर साल इस शो और इसके होस्ट सलमान खान की एक झलक पाने का उत्साह से इंतजार करते हैं। हाल ही में बिगबॉस के ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड की शूटिंग के दौरान सेट से एक ऐसी घटना सामने आई जिसने सभी को चौंका दिया। कैमरों के सामने हमेशा मुस्कुराकर पोज देने वाले भाईजान अचानक पैपराजी पर भड़क गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही तेजी से वायरल हो रहा है और नेटिजन्स के बीच चर्चा का मुद्दा बन गया है।
मामला उस वक्त बिगड़ा जब सलमान खान बिग बॉस के सेट पर पैपराजी को पोज दे रहे थे। उसी दौरान एक पैपराजी ने उन्हें 'बाबा' कहकर आवाज लगाई। यह शब्द सुनते ही सलमान खान गुस्सा गए और उन्होंने फौरन पोज देना बंद कर दिया। गुस्से में घूरते हुए सलमान ने कहा कि यह उनका काम नहीं है और उन्हें इस तरह कैमरे के सामने आने या बार-बार बोलने की जरूरत नहीं है। पैपराजी की लगातार आ रही रिक्वेस्ट से वे काफी चिढ़ते हुए नजर आए और उन्होंने सख्त लहजे में वॉर्निंग दे डाली।
पैपराजी के साथ हुई इस नोकझोंक के साथ-साथ सलमान खान ने बिग बॉस के स्टेज से अपनी नई तस्वीरें भी शेयर की हैं। तस्वीरों में सलमान का टशन और स्टाइल देखते ही बन रहा है। 60 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस फैंस को खूब लुभा रहा है। उन्होंने जींस और टाइट फिटेड टी-शर्ट के साथ वेस्टकोट और हैट पहनकर अपना लुक पूरा किया है। फैंस सलमान के इस डैशिंग और रॉकिंग लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं और शो में उनकी धमाकेदार एंट्री को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
'बिग बॉस 20' का आगाज 6 सितंबर से होने जा रहा है, जिसे सभी लोग जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर देख सकेंगे। इस नए सीजन के साथ ही सलमान खान की फीस को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं जारी हैं। खबरों के अनुसार दावा किया जा रहा है कि इस पूरे सीजन को होस्ट करने के लिए मेकर्स ने उन्हें लगभग 120 करोड़ रुपये का तगड़ा ऑफर दिया है।