शादी के 5 महीने बाद ही हुआ तलाक, ईशा रिखी संग रिश्ते पर बादशाह ने किया ये खुलासा

Badshah Isha Rikhi Divorce: फेमस रैपर और सिंगर बादशाह ने शादी के सिर्फ 5 महीने बाद पत्नी ईशा रिखी से अलग होने का ऐलान सोशल मीडिया पर आधिकारिक बयान जारी करके कर दिया है।
Badshah Isha Rikhi Divorce
बादशाह और ईशा रिखी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Badshah Wife Isha Rikhi: म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने नाम और पॉपुलर रैपर बादशाह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार वजह उनका कोई नया गाना या एल्बम नहीं, बल्कि उनकी शादीशुदा जिंदगी से जुड़ी बेहद चौंकाने वाली खबर है। इस साल मार्च के महीने में ईशा रिखी संग शादी के बंधन में बंधे इस कलाकार ने महज 5 महीने के अंदर ही अपने इस रिश्ते को खत्म करने का औपचारिक ऐलान कर दिया है।

चुपके से शुरू हुआ सफर और शादी के कुछ महीनों में ही आई दरार

बादशाह और ईशा रिखी का यह रिश्ता शुरू से ही काफी निजी रहा था। दोनों ने बेहद सादगी और गोपनीयता के साथ मार्च में एक-दूसरे का हाथ थामा था। हालांकि शादी के करीब 3 महीने बीतते-बीतते दोनों के बीच अनबन की खबरें छन-छनकर बाहर आने लगी थीं। जुलाई के आसपास ऐसी चर्चाएं तेज हो गईं कि इस जोड़े के रिश्ते में खटास आ चुकी है और वे अलग रह रहे हैं।

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दोनों ने की अलग होने की पुष्टि

तमाम अटकलों और अफवाहों पर रोक लगाते हुए आखिरकार रेपर बादशाह ने खुद सामने आकर स्थिति साफ की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल स्टोरी शेयर करते हुए अपने तलाक की पुष्टि की। उन्होंने अपने संदेश में साफ किया कि उन्होंने और ईशा रिखी ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। दोनों ने एक-दूसरे के प्रति सम्मान रखते हुए अपनी राहें अलग कर ली हैं।

Badshah Isha Rikhi Divorce
महाभारत के 'समय' की आवाज के पीछे थे ये मशहूर लेखक, अपनी कलम से राही मासूम रजा ने रचा इतिहास

मुश्किल दौर से गुजर रहे जोड़े ने फैंस से की प्राइवेसी की अपील

अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखने वाले बादशाह ने इस संवेदनशील मोड़ पर अपने फैंस और मीडियाकर्मियों से खास अपील भी की है। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में उनकी और ईशा रिखी की प्राइवेसी का ध्यान रखा जाए। उनका मानना है कि आपसी सहमति से लिया गया यह कठिन फैसला दोनों की व्यक्तिगत भलाई के लिए जरूरी था, इसलिए लोग बिना किसी बेबुनियाद अफवाह के उनके इस फैसले का सम्मान करें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com