बिग बॉस 20 का घर बना सपनों की रहस्यमयी दुनिया, हर कोने में दिखेगी आंखें और रूम नंबर 20 में छिपा है बड़ा राज

Salman Khan Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 का नया घर ड्यूलिटी थीम पर तैयार किया गया है। घर में चायदानी से बने सोफे, ऑक्टोपस के हाथों में शतरंज की गोटियां और जगह-जगह आंखों जैसे सरप्राइज देखने को मिलेंगे।
Bigg Boss 20 House Photo
बिग बॉस 20 का घर(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bigg Boss 20 New House: टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 20’ के प्रीमियर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो में इस बार सिर्फ कंटेस्टेंट्स और गेम ही नहीं, बल्कि बिग बॉस का नया घर भी खास आकर्षण का केंद्र बनने वाला है। बिग बॉस 20 के लिए घर को एक अलग रहस्यमयी दुनिया में बदला गया है, जहां रियलिटी और इमेजिनेशन के बीच की सीमा धुंधली होती नजर आएगी।

बिग बॉस 20 का घर ड्यूलिटी यानी दोहरेपन की थीम पर तैयार किया गया है। यहां रोजमर्रा की चीजों को ऐसे अंदाज में दिखाया गया है कि जिसे देखकर पहली नजर में यकीन करना मुश्किल होगा। घर में रंगों और डिजाइन का खास इस्तेमाल किया गया है, जिससे पूरा माहौल बेहद आधुनिक, युवा और आकर्षक नजर आएगा।

Bigg Boss 20 New House
बिग बॉस 20 का घर(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

बिग बॉस 20 घर का सोफा

घर में एक विशाल चायदानी को सोफे का रूप दिया गया है। वहीं, एक विशाल ऑक्टोपस अपनी टेंटेकल्स में शतरंज की गोटियां पकड़े नजर आएगा। यह डिजाइन समुद्र की अनिश्चितता और शतरंज की रणनीति को एक साथ दर्शाता है। इसके अलावा हॉट एयर बैलून को आरामदायक बैठने की जगह में तब्दील किया गया है।

Bigg Boss 20 House
बिग बॉस 20 का घर(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

हर कोने में नजर आएंगी आंखें

बिग बॉस 20 के घर की सबसे खास चीजों में से एक जगह-जगह दिखाई देने वाली आंखें हैं। बिग बॉस की दुनिया में हर चीज पर नजर रखे जाने की अवधारणा को इन आंखों के जरिए दिखाया गया है। इसके अलावा एक अनोखे नल से फूल निकलते हुए दिखाई देंगे, जो उपयोगिता, प्रकृति और खूबसूरती का अनोखा मेल पेश करेगा। इस बार घर में रूम नंबर 20 भी खास होने वाला है। इस कमरे के अंदर क्या है और इसका शो में क्या महत्व होगा, इसका खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है। दर्शकों को इसके बारे में सीजन शुरू होने के बाद ही पता चलेगा।

Bigg Boss 20 House Photo
नितीश भारद्वाज से सौरभ राज जैन तक, टीवी के इन सितारों ने पर्दे पर निभाया कृष्ण का किरदार

आर्ट डायरेक्टर ने बताई डिजाइन की सोच

आर्ट डायरेक्टर वर्षा जैन के मुताबिक, घर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि हर चीज पहली नजर में जानी-पहचानी लगे, लेकिन गौर से देखने पर उसमें कुछ नया और अप्रत्याशित नजर आए। उनका उद्देश्य ऐसा माहौल तैयार करना था, जहां दर्शकों और कंटेस्टेंट्स को हर मोड़ पर कुछ नया देखने को मिले। 'बिग बॉस 20' का प्रीमियर 6 सितंबर को होगा। शो जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स पर रात 10:30 बजे प्रसारित किया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com