ईशा अंबानी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Oscar 2026 के रेड कार्पेट पर ईशा अंबानी का जलवा, विंटेज गाउन और डायमंड ज्वेलरी में पति संग दिखा रॉयल अंदाज

Isha Ambani Oscar 2026: ऑस्कर 2026 के रेड कार्पेट पर ईशा अंबानी ने अपने ग्लैमरस अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया। विंटेज वैलेंटिनो गाउन और डायमंड ज्वेलरी में उनका लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

स्नेहा मौर्या

Isha Ambani Red Carpet Look: 15 मार्च को लॉस एंजिल्स में आयोजित 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर भारत की बिजनेस वर्ल्ड की जानी-मानी शख्सियत ईशा अंबानी अपने पति आनंद पीरामल के साथ नजर आईं। इस खास मौके पर यह बिलेनियर कपल बेहद स्टाइलिश अंदाज में दिखाई दिया।

रेड कार्पेट पर दोनों ने फोटोग्राफरों के सामने पोज दिए और इस दौरान ईशा अंबानी का ग्लैमरस लुक हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचता नजर आया। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उनके स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विंटेज वैलेंटिनो गाउन में ईशा अंबानी ने लूटी महफिल

ऑस्कर 2026 में अपने खास अपीयरेंस के लिए ईशा अंबानी ने मशहूर फैशन हाउस वैलेंटिनो का एक विंटेज गाउन चुना था। यह स्ट्रैपलेस ब्लैक और क्रीम कलर का गाउन था, जिस पर खूबसूरत फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी की गई थी। दिलचस्प बात यह है कि यह गाउन वैलेंटिनो हाउते कॉउचर के फॉल/विंटर 2006-2007 कलेक्शन का हिस्सा रहा है। इस क्लासिक और एलिगेंट आउटफिट में ईशा बेहद ग्रेसफुल नजर आईं और उनका यह लुक रेड कार्पेट की चर्चा का केंद्र बन गया।

डायमंड ज्वेलरी ने बढ़ाई लुक की चमक

ईशा अंबानी के लुक को और भी खास बनाने में उनकी ज्वेलरी ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपने गाउन के साथ मशहूर डिजाइनर लोरेन श्वार्ट्ज़ की शानदार डायमंड ज्वेलरी कैरी की थी।

उन्होंने चमचमाते ड्रॉप इयररिंग्स और एक खूबसूरत डायमंड चोकर-स्टाइल नेकलेस पहना था, जिसने उनके पूरे लुक में रॉयल टच जोड़ दिया। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनकी ज्वेलरी को उनके रेड कार्पेट लुक का सबसे आकर्षक हिस्सा बताया।

ऑस्कर में पहली बार आईं नजर

हालांकि ईशा अंबानी इससे पहले न्यूयॉर्क में होने वाले प्रतिष्ठित मेट गाला में कई बार शामिल हो चुकी हैं, लेकिन ऑस्कर समारोह में उनकी यह पहली उपस्थिति रही। ऑस्कर समारोह से पहले उन्होंने लॉस एंजिल्स स्थित एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स का भी दौरा किया था।

कौन हैं ईशा अंबानी?

ईशा अंबानी भारत के दिग्गज उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी हैं। उन्होंने दिसंबर 2018 में बिजनेसमैन आनंद पीरामल से शादी की थी।

साल 2022 में यह कपल जुड़वां बच्चों के माता-पिता बना। ईशा अंबानी वर्तमान में रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं और रिलायंस जियो, रिलायंस फाउंडेशन, रिलायंस फाउंडेशन इंस्टीट्यूशन ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च और धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से जुड़े कई नेतृत्वकारी कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी