आमिर खान का स्वतंत्रता दिवस पर विशेष ऑफर, 50 रुपये में देखें सितारे जमीन पर 
मनोरंजन

Aamir Khan ने फैंस को दिया तोहफा, स्वतंत्रता दिवस पर 50 रुपये में उपलब्ध है सितारे जमीन पर

Sitaare Zameen Par: आमिर खान के सितारे जमीन पर फिल्म यूट्यूब पर 100 रुपये के रेंट पर उपलब्ध है, लेकिन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आमिर खान ने फैंस को तोहफा दिया है, फिल्म की कीमत 50 रुपये की गई है। 

अनिल सिंह

Independence Day Special: स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर फिल्म लवर्स के लिए आमिर खान प्रोडक्शन्स ने खास तोहफा दिया है। उन्होंने घोषणा की है कि सितारे जमीन पर अब यूट्यूब पर सिर्फ 50 रुपये में देखी जा सकती है। यह खास ऑफर 15 अगस्त से 17 अगस्त तक रहेगा और केवल आमिर खान टॉकीज़ के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल जनता का थिएटर पर उपलब्ध होगा।

आमिर खान ने एक वीडियो में यह खबर दी, जिसे आमिर खान प्रोडक्शन्स ने जारी किया है। इसमें उन्होंने लोगों को घर बैठे सस्ते दाम में फिल्म देखने के लिए कहा है। यह कदम उनके उस कोशिश का हिस्सा है, जिसमें वे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए अच्छी फिल्में सब तक पहुंचाना चाहते हैं।

वीडियो के साथ लिखे कैप्शन में लिखा था, “इस इंडिपेंडेंस डे वीकेंड पर सिर्फ 50 रुपये में यूट्यूब पर देखें सितारे जमीन पर।”

आमिर खान प्रोडक्शंस गर्व के साथ पेश करता है 10 राइजिंग सितारे अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभजैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर। आर. एस. प्रसन्ना द्वारा निर्देशित, जिन्होंने पहले बैरियर तोड़ने वाली ब्लॉकबस्टर 'शुभ मंगल सावधान' बनाई थी, अब आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ 'सितारे जमीन पर' में सबसे बड़े कोलैबरेशन के साथ वापसी कर रहे हैं।

20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी सितारे जमीन पर

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी 'सितारे जमीन पर' में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म के गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और म्यूजिक शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है। इसका स्क्रीनप्ले दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। इस फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने रवि भागचंदका के साथ प्रोड्यूस किया है। आर. एस. प्रसन्ना के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

फिल्म की कहानी

फिल्म एक बास्केटबॉल कोच गुलशन अरोड़ा की कहानी है, जो अपने जीवन के निचले पड़ाव पर पहुंच गया है। उसे एक टीम को प्रशिक्षित करने का अवसर मिलता है, जिसमें न्यूरो-डायवर्जेंट युवाओं की टीम है। इस टीम के साथ काम करते हुए, गुलशन अपने जीवन के उद्देश्य को फिर से खोजता है और अपनी टीम को एक नए मुकाम तक पहुंचाता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Identify Fake News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की पहचान कैसे करें? जानें 10 आसान तरीके...

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे