-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Aamir Khan And Family Denied Faisal Khan Claims And Issued A Joint Statement
फैसल खान के आरोपों से आहत है आमिर खान का परिवार, स्टेटमेंट जारी कर बताई सच्चाई
- Written By: अनिल सिंह
Aamir Khan और उनकी Family ने Faisal Khan के आरोपों पर संयुक्त बयान जारी किया है। जारी किए गए बयान में फैसल खान के आरोपों को बेबुनियाद बताया गया है। कहा गया है वह ऐसा पहले भी कर चुके हैं।

फैसल खान के आरोप पर आमिर खान के पूरे परिवार ने दिया जवाब, आरोपों को बताया बेबुनियाद
Aamir Khan Family On Faisal Khan: आमिर खान के भाई फैसल खान ने आमिर खान और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाया था, जिसके बाद इस मामले को लेकर तेजी से चर्चा होने लगी। अब आमिर खान और परिवार की तरफ से एक संयुक्त बयान जारी करके उनके आरोपों को गलत बताया गया है और यह कहा गया है कि वह ऐसी हरकत पहले भी कर चुके हैं।
फैसल खान ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने भाई आमिर खान और परिवार पर आरोप लगाए थे कि उन्हें साल भर तक घर में बंद रखा गया, क्योंकि उनके मुताबिक फैसल खान पागल थे। फैसल के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर आमिर खान और उनके परिवार को लेकर तेजी से चर्चा होने लगी थी।
सम्बंधित ख़बरें
सरोज खान ने तीन साल की उम्र में शुरू किया काम, बैकग्राउंड डांसर से बनीं करोड़ों दिलों की पसंदीदा कोरियोग्राफर
मुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
ये भी पढ़ें- धडक 2 या सन ऑफ सरदार 2, 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर किसने किया ज्यादा कारोबार
आमिर खान के परिवार का संयुक्त बयान
अब आमिर खान और उनके परिवार की तरफ से संयुक्त बयान जारी करके मामले में स्पष्टीकरण दिया गया है। स्टेटमेंट में फैसल खान के आरोपों को गलत बताया गया है। आमिर खान के परिवार की तरफ से जारी स्टेटमेंट में लिखा गया है, फैसल द्वारा अपनी मां जीनत ताहिर हुसैन, अपनी बहन निखत हेगड़े और अपने भाई आमिर के बारे में जिस तरह से अपमानजनक और भ्रामक चित्रण किया गया है, उससे हम व्यथित हैं। चूंकि यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने इन घटनाओं को गलत तरीके से प्रस्तुत किया है, इसलिए हमें अपने इरादे स्पष्ट करने और एक परिवार के रूप में अपनी एकजुटता की पुष्टि करना आवश्यक लगता है।
आगे लिखा है, यह बताना जरूरी है कि फैसल के संबंध में हर निर्णय परिवार द्वारा सामूहिक रूप से कई चिकित्सा पेशेवरों के परामर्श से लिया गया है, और यह प्रेम, करुणा और उनकी भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक भलाई का समर्थन करने की इच्छा पर आधारित है। इसी कारण हमने अपने परिवार के लिए इस दर्दनाक और कठिन दौर के विवरण को सार्वजनिक रूप से साझा करने से परहेज किया है। हम मीडिया से सहानुभूति रखने और किसी निजी मामले को अश्लील, भड़काऊ और आहत करने वाली गपशप में बदलने से बचने का अनुरोध करते हैं।
परिवार के सदस्य: रीना दत्ता, जुनैद खान, इरा खान, फरहत दत्ता, राजीव दत्ता, किरण राव, संतोष हेगड़े, सहर हेगड़े, मंसूर खान, नुजहत खान, इमरान खान, टीना फोंसेका, ज़ैन मैरी खान, पाब्लो खान
फैसल का क्या होगा रिएक्शन
आप देख सकते हैं कि यह बयान परिवार के सभी सदस्यों के नाम के साथ जारी किया गया है और यह एक संयुक्त स्टेटमेंट है, जिसको देखकर यह कहा जा सकता है कि फैसल खान द्वारा आमिर खान और खान परिवार पर लगाए गए आरोपों की वजह से परिवार आहत नजर आ रहा है और अब उनकी तरफ से मामले में सफाई दी गई है। अब देखना यह होगा कि फैसल खान का इस बयान पर क्या रिएक्शन सामने आता है।
Aamir khan and family denied faisal khan claims and issued a joint statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, सरकार का विरोध करने पर किसी को तड़ीपार नहीं कर सकती पुलिस, आदेश रद्द
Jul 03, 2026 | 07:01 AMक्या BAT-BMS ऐप से Ola, Ather और TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर भी हो सकते हैं बंद? जानिए वायरल दावों का पूरा सच
Jul 03, 2026 | 06:50 AMसरोज खान ने तीन साल की उम्र में शुरू किया काम, बैकग्राउंड डांसर से बनीं करोड़ों दिलों की पसंदीदा कोरियोग्राफर
Jul 03, 2026 | 06:37 AMLIVEआज की ताजा खबर 03 जुलाई LIVE: भारत-जापान शिखर सम्मेलन में रक्षा, AI और सेमीकंडक्टर पर हुआ बड़ा समझौता
Jul 03, 2026 | 06:33 AMदिल्ली-यूपी में बदला मौसम, मुंबई बारिश से बेहाल, उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट
Jul 03, 2026 | 06:30 AMBirthday Horoscope 03 July 2026: करियर, धन, सम्मान और परिवार में क्या होंगे बदलाव? पढ़ें जन्मदिन का राशिफल
Jul 03, 2026 | 06:10 AMमुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM












