'मुझे हिंदी की सिद्धि ने प्रसिद्धि प्रदान की', आशुतोष राणा ने शेयर किया भावुक पोस्ट 
मनोरंजन

Hindi Diwas 2025: आशुतोष राणा ने शेयर किया भावुक पोस्ट, हिंदी की सिद्धि से मिली प्रसिद्धि

Ashutosh Rana: आशुतोष ने बताया कैसे हिंदी लोगों को उनकी जड़ों, सभ्यता और मूल्यों से जोड़ती है और सभी से हिंदी का सम्मान करने और उसका जश्न मनाने का आग्रह किया।

अनिल सिंह

StartFragment

Ashutosh Rana On Hindi Diwas: हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर रविवार को अभिनेता आशुतोष राणा ने भी एक भावुक संदेश अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। आशुतोष ने बताया कैसे हिंदी लोगों को उनकी जड़ों, सभ्यता और मूल्यों से जोड़ती है और सभी से हिंदी का सम्मान करने और उसका जश्न मनाने का आग्रह किया। साथ ही बताया कि इस अवसर पर उनके एक नाटक का मंचन होने जा रहा है।

आशुतोष राणा ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ‘कुछ लोग हिंदी बोलकर हिंदी को गरिमा प्रदान करते हैं। मैं उन सौभाग्यशाली व्यक्तियों में से एक हूं, जिसे हिंदी ने गरिमा प्रदान की।’

हिंदी की सिद्धि ने प्रसिद्धि प्रदान की

आशुतोष ने पोस्ट में आगे लिखा, "कुछ विशिष्ट व्यक्तियों ने हिंदी का परिष्कार किया। मैं उन व्यक्तियों में से एक हूं जिसका हिंदी ने परिष्कार किया। कुछ सिद्ध व्यक्तियों ने हिंदी को प्रसिद्ध किया। मैं उन बड़भागियों में से एक हूं जिसे हिंदी की सिद्धि ने प्रसिद्धि प्रदान की। मां, मातृभाषा, और मातृभूमि हमारी सभ्यता, संस्कृति, और संस्कार के स्रोत होते हैं, ये हमें संसार से अड़ना और लड़ना नहीं, संसार से ‘जुड़ना’ सिखाते हैं। इसलिए इनके ऋण से कभी उऋण नहीं हुआ जा सकता।” इसके बाद आशुतोष ने एक और कविता फैंस के साथ साझा की। 

आशुतोष राणा ने कविता में क्या लिखा 

“महज भाषा नहीं, यह मां हमारी हमको रचती है, बचेगी लाज जब इसकी हमारी लाज बचती है। छोड़ा गर इसे तुमने तो तुम भी छूट जाओगे, दुनिया नहीं तुम ख़ुद ही ख़ुद से रूठ जाओगे। उठो जागो, करो स्वीकार इसको प्यार दो इसको, तुम्हारे मान का सम्मान का संसार दो इसको । फिर तुम नहीं ,ये सारी धरती डोल जाएगी , तुम्हारे कर्म की गाथा ये सदियों तक सुनाएगी। कहेगी ये हमारे अन्नदाता ज्ञानदाता हैं, कहेगी ये हमारे मान और अभिमान दाता हैं। कहेगी ये हमारे क्लेश, दुःख और कष्ट भक्षक हैं, कहेगी ये हमारे धर्म गुरु और धर्म रक्षक हैं।” 

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं 

आशुतोष ने हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि इस अवसर पर उनके नाटक 'हमारे राम' का 300वां मंचन वडोदरा शहर में होने जा रहा है। अपनी दमदार आवाज, अभिनय और हिंदी भाषा पर अच्छी पकड़ के लिए पहचान बनाने वाले अभिनेता को आखिरी बार फिल्म 'वॉर-2' में देखा गया था। इसमें वे कर्नल लुथरा का रोल निभाते दिखाई दिए थे।

EndFragment

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z