Suniel Shetty: फिल्मों पर काटा बवाल, भारत पाकिस्तान मैच पर सवाल, जानें क्या बोले सुनील शेट्टी

IND vs PAK: भारत पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर सुनील शेट्टी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोग इस मैच के बहिष्कार की मांग कर रहे हैं। मैच को लेकर हर व्यक्ति की अपनी सोच हो सकती है।
Suniel Shetty: फिल्मों पर काटा बवाल, भारत पाकिस्तान मैच पर सवाल, जानें क्या बोले सुनील शेट्टी
भारत-पाकिस्तान मैच देखना हर किसी का व्यक्तिगत निर्णय: सुनील शेट्टी
Published on
Updated on

StartFragment

Suniel Shetty Reaction On India Pakistan Match: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच हमेशा ही चर्चा का विषय रहा है। जब भी दोनों टीमें आमने-सामने आती हैं, तो मैदान पर सिर्फ रन और विकेट ही नहीं, बल्कि करोड़ों दिलों की धड़कनें भी तेज हो जाती हैं। एशिया कप 2025 में रविवार को होने वाला यह मुकाबला भी कुछ ऐसा ही है, लेकिन इस बार माहौल थोड़ा अलग है।

अप्रैल महीने में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और भारत के जवाबी 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस मैच के बहिष्कार की मांग कर रहे हैं।इसी बीच अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी इस विवाद पर अपनी बात रखी, जो अब सुर्खियों में है।

हर व्यक्ति की अपनी सोच हो सकती है

सुनील शेट्टी ने कहा कि भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर हर व्यक्ति की अपनी सोच हो सकती है, लेकिन इसके लिए खिलाड़ियों या खेल संस्था को दोष देना ठीक नहीं है। यह एक अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन है, जिसे वर्ल्ड स्पोर्टिंग बॉडी आयोजित करती है, और इसमें कई देश, खिलाड़ी और खेल शामिल होते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसके नियमों का सम्मान किया जाए।

जबरन थोपे जाने वाला रवैया नहीं होना चाहिए 

उन्होंने आगे कहा कि खिलाड़ियों का काम देश का प्रतिनिधित्व करना होता है, और वे अपने फर्ज को निभा रहे हैं। ऐसे में उन्हें दोष देना सही नहीं है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर किसी को यह मैच नहीं देखना है, तो न देखे, यह एक व्यक्तिगत निर्णय है, लेकिन इसे लेकर देश में नफरत फैलाना या खेल भावना को चोट पहुंचाना ठीक नहीं। उनके मुताबिक, इस तरह के मैचों को देखना या न देखना, हर भारतीय का निजी फैसला होना चाहिए, न कि कोई जबरन थोपे जाने वाला रवैया।

सोनी लिव पर होगा मैच का सीधा प्रसारण 

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार टॉस शाम 7:30 बजे होगा और मैच रात 8 बजे से शुरू होगा। यह मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। वहीं, मैच सोनी लिव और फैनकोड ऐप पर भी ऑनलाइन स्ट्रीम होगा।

EndFragment

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com