मिमोह चक्रवर्ती (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर भूतों का कब्जा! 2700 करोड़ की Obsession के बाद इस हॉरर फिल्म ने मचाया तहलका

Haunted 3D Monday Collection: बॉक्स ऑफिस पर हॉरर फिल्मों का जलवा फिर लौट आया है, जहां नई भूतिया फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए बड़ी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ दिया है।

यति सिंह

Horror Movies Box Office Success: बॉलीवुड की दुनिया में दर्शकों की पसंद ही सबसे बड़ी कसौटी होती है। कोई फिल्म चलेगी या नहीं, इसका पूरा फैसला दर्शकों के हाथ में होता है। इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का नजरिया पूरी तरह बदल चुका है। अब लोगों को केवल मारधाड़ या रोमैंस नहीं, बल्कि पर्दे पर कुछ ऐसा देखना है जो उनकी आत्मा को कंपा दे।

हाल ही में आई एक बड़ी फिल्म की ऐतिहासिक सफलता के बाद अब सिनेमाघरों में भी भूतिया कहानियों का दौर वापस आ गया है। बीते शुक्रवार रिलीज हुई एक हॉरर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तहलका मचाया है कि हर कोई हैरान है। सिर्फ 4 दिनों के अंदर इस फिल्म ने जो आंकड़े दिखाए हैं, उसने बड़े-बड़े दिग्गजों को चौंका दिया है।

बड़ी स्टारकास्ट वाली फिल्मों को दी मात

12 जून को सिनेमाघरों में एक साथ तीन फिल्मों ने दस्तक दी थी। इसमें एक तरफ जहां मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ और वेदांग रैना जैसे कलाकारों से सजी फिल्म मैं वापस आऊंगा रिलीज हुई, तो वहीं दूसरी तरफ कंगना रनौत की अहम भूमिका वाली भारत भाग्य विधाता भी मैदान में थी। इन दोनों ही फिल्मों से दर्शकों को बड़ी उम्मीदें थीं। हालांकि बॉक्स ऑफिस की जंग में बाजी किसी और ने ही मार ली। मिमोह चक्रवर्ती और चेतना पांडे की भूतिया फिल्म ने बेहद खामोशी से इन बड़ी फिल्मों के हाथों से मोटी रकम बटोर ली है। जहां अन्य फिल्में एक-एक करोड़ रुपये की कमाई की कोशिश कर रही हैं, वहीं इस हॉरर थ्रिलर ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

4 दिनों के आंकड़ों ने बदला बॉक्स ऑफिस का पूरा गणित

इस भूतिया फिल्म के शुरुआती आंकड़ो पर नजर डाले तो पहले ही दिन से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 2.24 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। इसके बाद दूसरे दिन वीकेंड का फायदा मिला और शनिवार को फिल्म ने करीब 3.60 करोड़ रुपये जुटाए।

रविवार को भी हॉरर के शौकीनों ने बॉक्स ऑफिस का रुख किया, जिससे एक ही दिन में 3.25 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की थी। सोमवार को टेस्ट की घड़ी थी, लेकिन फिल्म वहां भी पास हो गई। चौथे दिन फिल्म ने 2.45 करोड़ रुपये की कमाई करके सबको हैरान कर दिया।

यह भी पढ़ें:

वर्ल्डवाइड पर भी दिख रहा है हॉरर कहानी का दम

फिल्म हॉन्टेड 3D केवल भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के बाजारों में शानदार कमाई कर रही है। चेतना पांडे, मिमोह चक्रवर्ती, प्रणीत भट्ट और गौरव बाजपाई जैसे सितारों से सजी इस फिल्म का डायरेक्शन विक्रम भट्ट और मनीष पी चव्हाण ने मिलकर किया है।

कमाई के कुल आंकड़ों की तुलना करें तो इस हॉरर फिल्म ने 4 दिनों में घरेलू स्तर पर 11.55 रुपये का कुल कलेक्शन कर लिया है। वहीं अगर पूरी दुनिया की बात करें, तो इसका कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 13.60 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब