महाअक्षय चक्रवर्ती (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Haunted 3D Collection: डर और रोमांच का डबल डोज, फिर चला विक्रम भट्ट का हॉरर मैजिक, 'हॉन्टेड 3डी' का दिखा दम

Vikram Bhatt Haunted 3D Collection: कम बज और निगेटिव रिव्यूज... फिर भी चला विक्रम भट्ट का जादू। फिल्म 'हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट' ने पहले दिन की 2.50 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग।

यति सिंह

Haunted 3D Collection Day 1: बीते शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त गहमा-गहमी देखने को मिल रही है, बॉक्स ऑफिस पर एक साथ कई बड़ी फिल्में आमने-सामने टकराई हैं। इस वीकेंड पर दर्शकों के पास एंटरटेंमेंट के ढेर सारे ऑप्शन मौजूद हैं क्योंकि कुल 4 फिल्में एक साथ बड़े पर्दे पर उतरी हैं। इस बड़े महामुकाबले में जहां एक तरफ बड़े सितारों की फिल्में लाइन में लगी थीं।

वहीं दूसरी तरफ दिग्गज फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट की नई हॉरर थ्रिलर फिल्म ने भी चुपके से दस्तक दे दी है। रिलीज से पहले फिल्म 'हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट' को लेकर बाजार में बहुत ज्यादा हलचल नहीं थी, लेकिन थिएटर्स खुलते ही इसने जो कमाल किया है, उसने हर किसी को हैरान करके रख दिया है।

खराब रिव्यूज के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक महाअक्षय चक्रवर्ती और चेतना पांडे की अहम भूमिकाओं से सजी फिल्म 'हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट' ने रिलीजिंग के पहले दिन उम्मीदों से कहीं बढ़कर प्रदर्शन किया है। फिल्म ने रिलीजिंग डे पर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पूरे 2.50 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं अगर देश भर में इसके ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा लगभग 2.95 करोड़ रुपये तक जा पहुंच गया है।

महाअक्षय चक्रवर्ती के आगे खड़ी थीं तीन बड़ी फिल्में

निर्देशक विक्रम भट्ट की फिल्म 'हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट' के लिए बॉक्स ऑफिस पर यह रास्ता बिल्कुल भी आसान नहीं था क्योंकि इसके सामने कई धुरंधर टिके हुए थे। जब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस में लगी, तब इसके सामने पहले से ही 'भारत भाग्य विधाता', 'मैं वापस आऊंगा' और 'गवर्नर' जैसी बड़े कलाकारों वाली फिल्में दीवार बनकर चुनौती दे रही थीं। सिनेमाघरों में स्क्रीन और दर्शकों के इस बड़े बंटवारे के बावजूद मिमोह चक्रवर्ती और चेतना पांडे की जोड़ी ने बाकी 3 नई फिल्मों को पछाड़ते हुए पहले दिन की रेस में बढ़त बना ली है।

कम बजट में बनी फिल्म ने बदली मेकर्स की किस्मत

रिपोर्ट्स के अनुसार 'हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट' फिल्म लगभग 15 करोड़ रुपये के सीमित बजट में बनकर तैयार हुई है। इस लिहाज से देखा जाए तो पहले ही दिन 2.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेना फिल्म के लिए बेहद फायदे का सौदा साबित हो सकता है।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

TMC के ममता और ऋतब्रत बनर्जी दोनों गुटों ने दिए नए नाम और चुनाव चिह्न, अब चुनाव आयोग सुनाएगा फैसला

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते