

Governor Collection Box Office Day 1: बीते शुक्रवार को देश भर के सिनेमाघरों में एक या दो नहीं, बल्कि पूरी 6 फिल्में एक साथ रिलीज हुई हैं, जिससे दर्शकों के सामने ढेर सारे ऑप्शन मौजूद हैं। एंटरटेंमेंट के इस बड़े महामुकाबले के बीच सबसे ज्यादा चर्चा बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार मनोज बाजपेयी की नई फिल्म को लेकर हो रही है। उनकी दमदार फिल्म 'गवर्नर' अब बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है और इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ रही है।
फिल्म रिलीज के पहले दिन से ही इस फाइनेंशियल थ्रिलर और पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने अपने रिलीजिंग डे पर टिकट खिड़की पर धाकड़ प्रदर्शन करते हुए लगभग 90 लाख रुपये की नेट कमाई अपने नाम दर्ज करा ली है। वहीं फिल्म के ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा 1.08 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। रिलीजिंग के पहले ही दिन फिल्म के करीब 1,427 शोज दिखाए गए।
बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के एक साथ रिलीज होने से स्क्रीन और दर्शकों का बंटवारा होना स्वभाविक था, लेकिन इसके बावजूद फिल्म गवर्नर ने बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया है। फिल्म गवर्नर की सबसे बड़ी ताकत इसकी अनोखी कहानी और कलाकारों का संजीदा एक्टिंग है। फिल्म की कहानी देश के एक बेहद नाजुक दौर पर आधारित है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे आरबीआई के पूर्व गवर्नर एस. वेंकटरमणन ने आर्थिक संकट के काले बादलों से घिरे देश को बचाने के लिए एक बहुत बड़ी मुहिम चलाई थी।
फिल्म गवर्नर में अभिनेता मनोज बाजपेयी ने अहम किरदार को पर्दे पर बिल्कुल जीवित कर दिया है, जबकि अभिनेत्री अदा शर्मा ने भी अपनी बेहतरीन अदाकारी से हर किसी का दिल जीत लिया है। फिल्म के डायरेक्टर चिन्मय डी. मांडलेकर ने इतिहास के इन पन्नों को इतनी बारीकी के साथ बड़े पर्दे पर उतारा है कि सोशल मीडिया पर लोग इसे 'देसी धुरंधर' फिल्म बताकर इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
फिल्म 'गवर्नर' को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया के बीच फिल्म मेकर्स ने आम दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। मेकर्स ने फिल्म के दीवानों को एक खास तोहफा देते हुए टिकट की कीमतों को बेहद किफायती बनाया है। अब कोई भी सिनेमाप्रेमी इस शानदार फिल्म को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बुकमायशो के जरिए सिर्फ 90 रुपये में देख सकता है। जिसके लिए दर्शकों को टिकट बुक करते टाइम एक स्पेशल कोड का इस्तेमाल करना होगा।