हर्षवर्धन कपूर (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Birthday Special: फिल्मों से दूर लेकिन चर्चा में हर्षवर्धन कपूर, खरीदा 5 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट

Harsh Varrdhan Kapoor Birthday: अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्मों से दूर रहने के बावजूद वह अपने लग्जरी लाइफस्टाइल और फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहते हैं।

सोनाली झा

Harsh Varrdhan Kapoor Birthday Special Story: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर का जन्म 9 नवंबर 1990 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता अनिल कपूर हिंदी सिनेमा के एवरग्रीन स्टार हैं, जबकि बहन सोनम कपूर स्टाइल आइकन के रूप में जानी जाती हैं। लेकिन बाकी कपूर फैमिली की तरह हर्षवर्धन अब तक फिल्मी दुनिया में कोई खास पहचान नहीं बना पाए हैं। बावजूद इसके, हर्षवर्धन कपूर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल, यूनिक फैशन सेंस और बोल्ड चॉइसेज के चलते लगातार चर्चा में बने रहते हैं।

हर्षवर्धन कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपना करियर शुरू किया था। हर्षवर्धन कपूर ने अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ में काम किया। इसके बाद 2016 में उन्होंने राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘मिर्ज्या’ से डेब्यू किया। फिल्म से उम्मीदें काफी थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह औसत प्रदर्शन कर पाई। इसके बाद हर्षवर्धन कपूर ने ‘भावेश जोशी सुपरहीरो’ में एक नए तरह का किरदार निभाया, लेकिन यह फिल्म भी दर्शकों को प्रभावित नहीं कर सकी।

5 करोड़ का आलीशान घर

हर्षवर्धन अपने पिता अनिल कपूर के साथ नेटफ्लिक्स फिल्म ‘थार’ (2022) में नजर आए। इस फिल्म में उनके अभिनय की तारीफ हुई, लेकिन इसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। हालांकि, पर्दे से गायब होने के बावजूद वह सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में हर्षवर्धन कपूर ने मुंबई में करीब 5 करोड़ रुपए का एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। यह घर ‘द स्मोकी हिल सीएचएस लिमिटेड’ में स्थित है और इसका कार्पेट एरिया 970 स्क्वायर फीट है। यह लोकेशन मुंबई के सबसे प्रीमियम इलाकों में गिनी जाती है, जो बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स और लोअर परेल जैसे बिजनेस हब के बेहद करीब है।

फिटनेस और फैशन के दीवाने हैं हर्षवर्धन कपूर

हर्षवर्धन कपूर अपनी फिटनेस, फैशन और आर्ट के लिए जाने जाते हैं। हर्षवर्धन कपूर सोशल मीडिया पर अपनी स्टाइलिश तस्वीरों और क्रिएटिव पोस्ट्स से फैंस को अक्सर इंप्रेस करते हैं। कहा जा सकता है कि भले ही हर्षवर्धन कपूर ने अभी तक फिल्मों में कोई बड़ा मुकाम हासिल नहीं किया, लेकिन उनकी लक्जरी लाइफस्टाइल और क्लासी पर्सनालिटी ने उन्हें बॉलीवुड के चर्चित स्टार किड्स में शामिल कर दिया है।

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े सांसद, बिहार बंद की दी चेतावनी