Hanuman Ansh Box Office Collection Day 30: बॉक्स ऑफिस पर कम बजट की फिल्मों का बड़ा धमाल मचाना कोई नई बात नहीं है, लेकिन जिस तरह से भक्ति और अध्यात्म से जुड़ी फिल्म हनुमान अंश ने दर्शकों का दिल जीता है, उसने सभी को चौंका दिया है। एक्टर शोभिनव सत्या की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म बाबा नीम करोली के जीवन और संदेशों पर आधारित है। शुरुआत में सुस्त रहने वाली इस फिल्म को दर्शकों के पॉजिटिव शब्द-प्रचार का ऐसा फायदा मिला कि 5वें हफ्ते में भी इसकी कमाई की रफ्तार कम नहीं हो रही है।
रिलीज के पहले हफ्ते में फिल्म महज कुछ लाख रुपये ही जुटा पाई थी। वहीं दूसरे और तीसरे हफ्ते में दर्शकों की भीड़ में अचानक भारी इजाफा हुआ। फिल्म की कहानी और इसके भावनात्मक पहलू ने आम लोगों को गहराई से प्रभावित किया। इसी का नतीजा रहा कि बिना किसी भारी पब्लिसिटी के भी सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ लगातार बढ़ने लगी और कलेक्शन के नए रिकॉर्ड बना दिए है।
ताजा आंकड़ों के अनुसार रिलीजिंग के 30वें दिन यानी 5वें शनिवार को फिल्म की कमाई में एक बार फिर बड़ा उछाल देखने को मिला है। खबरों के अनुसार शनिवार को फिल्म ने लगभग 16.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारतीय बाजार में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 99.13 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंच गया है। देश भर में इस फिल्म के हजारों शो चलाए जा रहे हैं और कई शहरों में हाउसफुल के बोर्ड दिख रहे हैं
फिल्म हनुमान अंश की कमाई की इस रफ्तार को देखते हुए यह साफ है कि फिल्म बेहद जल्द 100 करोड़ रुपये के क्लब में अपनी जगह पक्की कर लेगी। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन पहले ही 117 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है।
नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित कम लागत में बनी इस फिल्म को अब बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर करार दिया जा रहा है। फिल्म समीक्षकों का मानना है कि आध्यात्मिक विषय और मजबूत कहानी के बल पर यह फिल्म आने वाले दिनों में और भी नए रिकॉर्ड बना सकती है।