पहले दिन के बाद दूसरे दिन भी छाया ‘मिर्जापुर’ का जादू, 50 करोड़ के पार पहुंची कमाई

Mirzapur Day 2 Collection: मिर्जापुर द मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करते हुए 2 दिनों में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। दर्शकों के भारी हुजूम से सिनेमाघर हाउसफुल चल रहे हैं।

Mirzapur Day 2 Collection
फिल्म मिर्जापुर द मूवी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mirzapur The Movie Box Office Day 2: ओटीटी पर तहलका मचाने के बाद मिर्जापुर की गैंग अब बड़े पर्दे पर अपना दबदबा कायम कर चुकी है। शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ने सिनेमाघरों में आते ही ऐसा माहौल बनाया कि दर्शक खिंचे चले आ रहे हैं। सीरीज के पॉपुलर किरदारों को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस में एक अलग ही दीवानगी देखी जा रही है। पहले दिन की शानदार शुरुआत के बाद शनिवार को भी फिल्म की कमाई में एक बड़ा उछाल देखने को मिला है।

बॉक्स ऑफिस पर 2 दिनों में ही मची तबाही

मिर्जापुर द मूवी ने अपने रिलीजिंग के पहले ही दिन 25.75 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग हासिल की थी। यह ओपनिंग फिल्म के मुख्य कलाकारों के करियर की सबसे बड़ी शुरुआत मानी जा रही है। शनिवार यानी रिलीजिंग के दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में लगभग 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई। दूसरे दिन फिल्म ने 21 करोड़ रुपये का शुद्ध कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 2 दिनों में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 56.75 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

दर्शकों की भीड़ से हाउसफुल हुए सिनेमाघर

सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या लगातार बढ़ रही है और बीते शनिवार को कुल थिएटर ऑक्यूपेंसी लगभग 50 प्रतिशत तक दर्ज की गई। देश भर में फिल्म के करीब 11000 शो चलाए जा रहे हैं, जिनमें से ज्यादातर शो हाउसफुल साबित हो रहे हैं। केवल घरेलू बाजार ही नहीं, बल्कि विदेशी बाजारों से भी फिल्म को काफी अच्छे रिस्पॉन्स मिल रहे है। अगर दुनिया भर में हुई कुल कमाई की बात करें तो 2 दिनों के अंदर वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 28.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

बड़ा बजट और हिट होने की काफी उम्मीदें

ओटीटी प्लेटफॉर्म से सीधे थिएटर में कदम रखने वाली इस फिल्म को काफी बड़े पैमाने पर तैयार किया गया है। खबरों के अनुसार फिल्म को बनाने में लगभग 250 करोड़ रुपये का भारी-भरकम खर्च आया है। इस हिसाब से फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर आधिकारिक तौर पर हिट होने के लिए कम से कम 300 सौ 350 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूना होगा। जिस तरह से दर्शकों का सपोर्ट मिल रहा है, उससे लगता है कि आने वाले दिनों में यह लक्ष्य हासिल करना आसान हो सकता है।


Mirzapur Day 2 Collection
एक्टिंग में नहीं चला सिक्का तो बने डायरेक्टर, कहो ना प्यार है और कृष ने राकेश रोशन को बनाया बड़ा फिल्ममेकर

मुख्य कलाकारों के लिए साबित होगी ऐतिहासिक फिल्म

फिल्म के मुख्य कलाकारों पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु के करियर के लिए यह एक बेहद जरूरी मोड़ है। पंकज त्रिपाठी की बात करें तो इससे पहले केवल ओएमजी 2 ही उनकी ऐसी फिल्म थी जिसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।

वहीं अली फजल और दिव्येंदु के लिए यह 100 करोड़ क्लब में शामिल होने का पहला बड़ा मौका बन सकता है। वर्तमान में मिल रहे बेहतरीन रिएक्शन को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म इन सभी कलाकारों के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com