-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Real Name Of Neem Karoli Baba His Life Lesson To Calm Your Mind
Neem Karoli Baba: कौन है नीम करोली बाबा, जिन्हें हनुमान जी का अवतार माना जाता है; जानिए सबकुछ
- Written By: रीता राय सागर
Shri Neem Karoli Baba Dham: उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित कैंचीधाम के बारे में आपने जरूर सुना होगा। नीम करोली बाबा को हनुमान जी का अवतार कहा जाता है। उन्हें कई दिव्य शक्तियां प्राप्त थी।

नीम करोली बाबा (सौ. सोशल मीडिया)
Neem Karoli Baba in Hindi: नीम करोली बाबा एक सिद्ध पुरूष माने जाते थे। वे एक आध्यात्मिक गुरु भी थे। उन्होंने कई सिद्धियां प्राप्त की और फिर अपना समूचा जीवन मानव कल्याण में लगा दिया। वे 20वीं सदी के महान संतों में से एक थे। उनकी दी हुई शिक्षा से आज भी लोग प्रेरित हो रहे हैं।
नीम करोली बाबा ने ऐसे-ऐसे सुविचार दिए, जिसका पालन उनके भक्त आज भी अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में कर रहे हैं। उनके भक्तों में आम आदमी से लेकर देश-विदेश के वीआईपी तक हैं।
कौन थे नीम करोली बाबा? (Biography Of Neem Karoli Baba)
नीम करोली बाबा का असली नाम लक्ष्मी नारायण शर्मा था। वे उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के अकबरपूर के रहने वाले थे। साल 1900 में जन्मे नीम करोली बाबा के पिता दुर्गा प्रसाद गांव के प्रतिष्ठित ब्राह्मण थे। 11 साल की छोटी उम्र में ही नीम करोली बाबा की शादी हो गई। हालांकि उनका मन अध्यात्म में लगता था, इसलिए वो सांसारिक मोह माया त्याग कर 1961 में कैंची धाम पहुंच गए।
सम्बंधित ख़बरें
Ashadha Amavasya: आषाढ़ अमावस्या की रात इन 4 स्थानों पर जलाएं दीप, कहते हैं पूर्वज स्वयं देते हैं आशीर्वाद
फिल्मी स्टाइल में ATM लूट: थार से मशीन उखाड़ी और फिर जो हुआ… VIDEO वायरल
गजकेसरी योग 2026: 14 जुलाई से बनेगा बेहद शुभ संयोग, इन 4 राशियों के जीवन में आ सकते हैं सकारात्मक बदलाव
वियतनाम नाव हादसा: सभी भारतीय यात्रियों के नाम सामने आए, प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन
1964 तक उन्होंने अपने मित्र के साथ मिलकर भव्य कैंची धाम का निर्माण किया। उनकी समाधि भी पंतनगर में है, जहां उकी विशाल प्रतिमा लगी हुई है। लाखों श्रद्धालु रोजाना उनके दर्शन को आते हैं। कहा जाता है कि महज 17 साल की उम्र में ही उनको दिव्य ज्ञान की प्राप्ति हुई और उन्होंने घर छोड़ दिया और संन्यासी बन गए। गुजरात के बवानिया मोरबी में उन्होंने कठित तपस्या की, जहां उनको नया नाम तलइया बाबा मिला। इसके अलावा उनको लक्ष्मण दास, तिकोनिया बाबा और हांडी वाले बाबा भी कहा जाता था।
नीम करोली बाबा धाम (सौ. सोशल मीडिया)
नीम करोली बाबा की दी हुई सीख (Neem Karoli Baba Mantra)
- धन को अच्छे कामों में खर्च करने से भगवान प्रसन्न होते हैं। इससे व्यक्ति को ईश्वर का आशीर्वाद मिलता है और उसकी तिजोरी कभी खाली नहीं होती।
- नीम करोली बाबा का मानना था कि धन को सहेज कर रखने से बेहतर है, उसे जरूरतमंदों की मदद करने में खर्च किया जाए। धन संचित करने वाले व्यक्ति से ज्यादा अमीर वह व्यक्ति है, जो अपने धन को जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए इस्तेमाल करता है।
- बाबा नीम करोली का कहना था कि यदि आपका चरित्र और आचरण अच्छा है, तो यही ईश्वर की सच्ची भक्ति है। ऐसे व्यक्ति से अधिक धनवान कोई नहीं है।
- यदि किसी ने आपको तकलीफ दी है, तब भी उसे भगवान का रूप समझ कर प्यार करो।
- किसी को माफ करना सबसे बड़ा हथियार होता है।
- हमेशा ऐसे लोगों की संगति में रहनी चाहिए, जो हमेशा पॉजिटिव सोचते हैं। इससे आगे बढ़ने में मदद मिलती है।
- बाहर की दुनिया को देखने, परखने से बेहतर है, अपने भीतर झांको और खुद को समझो।
भक्त क्यों चढ़ाते है नीम करोली बाबा को कंबल
नीम करोली बाबा को हनुमान जी का अवतार माना जाता है। उनका जीवन बेहद सादा और सरल था। वे धोती पहनते थे और हमेशा कंबल ओढ़े रहते थे। बाबा कंबल के भीतर से ही सारे चमत्कार दिखाते थे, इसलिए ये कंबल आस्था का प्रतीक माना जाता है। जो भी भक्त कैंची धाम दर्शन के लिए जाते है, वे बाबा को कंबल अवश्य चढ़ाते हैं।
ये भी पढ़ें- Peacock Feather Vastu Tips: गलत दिशा में मोरपंख रखने से हो जाएंगे कंगाल! जानिए सबसे शुभ दिशा
स्टीव जॉब्स को कैंची धाम में मिला गुरु ज्ञान
एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स भी नीम करोली बाबा के भक्तों में से एक है। 1973 में बाबा द्वारा देह त्यागने के बाद 1974 में स्टीव जॉब्स कैंची धाम पहुंचे और कुछ समय नैनीताल में बिताने के बाद जब वो वापस अमेरिका पहुंचे, तो एप्पल की शुरूआत की। आज एप्पल दुनिया का सबसे चहेता ब्रांड है। स्टीव जॉब्स बताते है, उन्हें बाबा के बारे में उनके एक दोस्त से पता चला था, जिसका नाम रॉबर्ट फ्रीडलैंड था। 1973 में रॉबर्ट ने कुछ समय नीम करोली बाबा के साथ बिताया था। आज भी कैंची धाम में विदेशों से आने वाले भक्तों में सबसे अधिक अमेरिकी है।
नीम करोली बाबा के चमत्कार
नीम करोली बाबा की ख्याति इतनी अधिक थी कि उन पर एक किताब लिखी गई है। किताब का नाम है- मिरेकल ऑफ लव। इस किताब को रिचर्ड एलपर्ट ने लिखा है। इस किताब के अनुसार, एक बार कैंची धाम में भंडारा होना था। लोगों की भारी भीड़ जुट गई और घी कम पड़ गया। इसके बाद बाबा के आदेश पर कढ़ाई में तेल की जगह गंगा जल डाला गया और वो गंगाजल घी में बदल गया और सभी पूरियां उसी में तली गई। सभी भक्त ये देखकर हैरान हो गए। पूरियां तलने के बाद बचे हुए घी को गंगा में प्रवाहित कर दिया गया। इसका अर्थ है गंगा मां को बचे हुए जल लौटा दिए गए।
बाबा के चमत्कारों की लिस्ट में एक और कहानी बहुत प्रचलित है। कहा जाता है कि बाबा एक बार फतेहगढ़ के एक बुजुर्ग दंपति के घर पर रुके थे। तब उनका बेटा सेना में था और युद्ध में जापानी सैनिकों से घिरा हुआ था। उस रात बाबा उनके घर में एक कंबल ओढ़कर सोए। उसी रात उनके बेटे ने देखा कि एक कंबल उसे गोलियों से बचा रहा है और वह सुरक्षित बच गया। बाद में दंपती ने इसे बाबा का चमत्कार बताया। इस घटना को रिचर्ड एलपर्ट उर्फ रामदास ने अपनी किताब मिरेकल ऑफ लव में बुलेटप्रूफ कंबल के नाम से दर्ज लिखा है।
Real name of neem karoli baba his life lesson to calm your mind
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CG High Court Recruitment: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में भर्ती, 62 हजार तक सैलरी
Jul 11, 2026 | 08:31 PMयह लगातार प्रताड़ना का मामला…महिला के ऑनलाइन उत्पीड़न पर कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार
Jul 11, 2026 | 08:29 PMAshadha Amavasya: आषाढ़ अमावस्या की रात इन 4 स्थानों पर जलाएं दीप, कहते हैं पूर्वज स्वयं देते हैं आशीर्वाद
Jul 11, 2026 | 08:28 PM20-30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर! उमर अब्दुल्ला ने BJP पर लगाए सनसनीखेज आरोप, जम्मू-कश्मीर की राजनीति में भूचाल
Jul 11, 2026 | 08:27 PMफिल्मी स्टाइल में ATM लूट: थार से मशीन उखाड़ी और फिर जो हुआ… VIDEO वायरल
Jul 11, 2026 | 08:24 PMIIT BHU Assistant Professor Recruitment: IIT BHU में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, ₹1 लाख से ज्यादा शुरुआती वेतन
Jul 11, 2026 | 08:21 PMयादववाद से ग्रसित समाजवाद का योद्धा, अखिलेश यादव पर AIMIM ने कसा तंज; कहा- योगी अखिलेश में बड़े हिंदू की लड़ाई
Jul 11, 2026 | 08:21 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM












