कोमल रानी स्वर्णकार, गोविंदा और सुनीता आहूजा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

सुनीता के बयान पर कोमल रानी स्वर्णकार का पलटवार, बोलीं- जो घर पहले से टूटा हुआ हो, उसे कोई नहीं तोड़ सकता

Komal Rani Swarnakar React: गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच कोमल रानी स्वर्णकार ने सुनीता के बयान पर पलटवार किया। कोमल ने सुनीता पर मानसिक प्रताड़ना समेत कई दावे किए।

सोनाली झा

Sunita Ahuja Komal Rani Swarnakar Controversy: बॉलीवुड के 'हीरो नंबर वन' गोविंदा की पर्सनल लाइफ एक बार फिर सुर्खियों में है। गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर लंबे समय से तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। इन सबके बीच गोविंदा की को-एक्ट्रेस और रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार ने सोशल मीडिया पर सुनीता को लेकर कई गंभीर दावे किए हैं। हालांकि, कोमल के इन आरोपों पर सुनीता आहूजा की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

दरअसल, हाल ही में गोविंदा को कोमल रानी स्वर्णकार के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करते हुए देखा गया था। दोनों ने साथ में गणपति बप्पा के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। गोविंदा के साथ कोमल की तस्वीरों के बीच सुनीता आहूजा ने बिना किसी का नाम लिए अपने जीवन में मौजूद कुछ लोगों को 'राक्षस' बताया था। उन्होंने काली माता से प्रार्थना करते हुए कहा था कि जो लोग उनका घर तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, मां उनका नाश करें।

कोमल रानी ने सुनीता आहूजा पर किया पलटवार

अब सुनीता की इन बातों पर कोमल रानी स्वर्णकार ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए पलटवार किया है। कोमल ने सुनीता का नाम लिए बिना लिखा कि जो महिला अपने ही पति को सालों से जान से मारने की कोशिश कर रही हो, उसकी बद्दुआ किसी को नहीं लगती। 'घर तोड़ने वाली' कहे जाने पर कोमल ने लिखा कि जो घर पहले से ही टूटा हुआ हो, उसे कोई दोबारा नहीं तोड़ सकता। उन्होंने लोगों से किसी भी पक्ष के दावों पर पूरी बात और परिस्थितियां जाने बिना विश्वास न करने की अपील भी की।

मानसिक प्रताड़ना के लगाए आरोप

कोमल ने आगे दावा किया कि किसी पुरुष को लगातार मानसिक रूप से परेशान करना, उसे काम करने से रोकना, घर में रहने के लिए मजबूर करना और लोगों से दूर करके अकेला कर देना सही नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा व्यवहार किसी समर्पित पत्नी की ओर से अपने पति के साथ नहीं किया जाना चाहिए। कोमल ने सुनीता आहूजा से अपने निजी एजेंडे के लिए उनका नाम इस्तेमाल न करने की बात कही।

सुनीता आहूजा के जवाब का इंतजार

कोमल रानी स्वर्णकार की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में है। हालांकि, उनके द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि सामने नहीं आई है। वहीं, सुनीता आहूजा ने भी अभी तक कोमल के इन दावों पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि सुनीता इन आरोपों का जवाब देती हैं या नहीं।

महाराष्ट्र मॉडल की राह पर देश! नकली पनीर पर बैन के FSSAI प्रस्ताव पर तुकाराम मुंढे का बयान

जस्टिस विक्रम नाथ होंगे देश के अगले सीजेआई, लाइव-स्ट्रीमिंग शुरू करने वाले पहले जज का दिलचस्प न्यायिक सफर

धामी सरकार के फैसले पर भड़के मुरली मनोहर जोशी! बद्रीनाथ में संगीत कार्यक्रम पर बोले- धाम की पवित्रता पर आघात

अप्रूवर बन जाइए तो बचेंगे...CEC पर बरसे पवन खेड़ा, बोले- न मोदी बचेंगे, न शाह और न ज्ञानेश बाबू

लैंडस्लाइड के बाद सिक्किम के दर्जनों परिवार पर आफत, लगातार भारी बारिश के बीच आशियाना तलाश रहे लोग