लालबागचा राजा के दरबार में गोविंदा संग दिखीं कोमल रानी, सुनीता आहूजा की गैरमौजूदगी ने फिर बढ़ाई चर्चा

Govinda Lalbaugcha Raja: एक्टर गोविंदा मुंबई के फेमस लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान पत्नी सुनीता की जगह अभिनेत्री कोमल रानी की मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी।
Govinda Lalbaugcha Raja
गोविंदा और कोमल रानी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Govinda Ganpati Darshan: मुंबई में गणेशोत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर गोविंदा का एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। खबरों के अनुसार गोविंदा लालबागचा राजा के दरबार में बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। हालांकि, इस दौरान उनके साथ पत्नी सुनीता आहूजा नजर नहीं आईं, बल्कि उनकी जगह उभरती एक्ट्रेस कोमल रानी दिखाई दीं। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह के रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं।

बप्पा के पंडाल में गोविंदा ने की पूजा-अर्चना

लालबागचा राजा के पंडाल में पहुंचकर गोविंदा और कोमल रानी ने पूजा-अर्चना की और प्रसाद चढ़ाया। इस मौके पर मंदिर के पुजारी ने दोनों के माथे पर तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया। दर्शन के बाद जब गोविंदा बाहर निकले तो वे काफी खुश दिखे। उन्होंने वहां मौजूद अपने फैंस का मुस्कुराकर हाथ हिलाया और उनसे बातचीत की। हालांकि लोगों की निगाहें बार-बार उनकी पत्नी सुनीता आहूजा को ही ढूंढती रहीं।

सोशल मीडिया यूजर्स ने दिए रिएक्शन

गोविंदा के वीडियो के वायरल होने के फौरन बाद यूजर्स ने गोविंदा को निशाने पर लेना शुरू कर दिया। कई लोगों ने तंज कसते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों पर पत्नी की मौजूदगी होनी चाहिए थी। कुछ यूजर्स ने तो यह तक सवाल पूछ लिया कि क्या उन्होंने दूसरी शादी कर ली है। फैंस ने सुनीता आहूजा के प्रति अपनी सहानुभूति जताते हुए एक्टिंग के इस कदम पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

एयरपोर्ट से शुरू हुई थी अफेयर की चर्चा

अभिनेता गोविंदा और कोमल रानी की नजदीकियों की खबरें तब पहली बार सुर्खियों में आई थीं, जब उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया था। उस दौरान तस्वीरें सामने आने के बाद अफवाहों का बाजार गर्म हो गया था। बाद में पता चला कि कोमल रानी गोविंदा की आने वाली फिल्म 'रूपा' के जरिए बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। इसके अलावा उनका नाम 'दुनियादारी' नामक प्रोजेक्ट से भी जोड़ा जा रहा है।

Govinda Lalbaugcha Raja
करीना-कुणाल की फिल्मों पर भारी पड़ा 'हनुमान अंश', 'मिर्जापुर द मूवी' ने भी पकड़ी रफ्तार

तलाक की अर्जी वापस लेने की कहानी

बता दें कि इन चर्चाओं के बीच गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान गोविंदा पर बेटी की उम्र की लड़की से नजदीकी बढ़ाने पर टिप्पणी की थी। इस विवाद के बीच बात तलाक तक पहुंच गई थी, लेकिन बाद में सुनीता ने अपनी अर्जी वापस ले ली। वहीं गोविंदा के मैनेजर ने किसी भी दूसरी शादी की संभावना से साफ इंकार किया है और साफ किया है कि सुनीता ही उनकी एकमात्र पत्नी हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com