आलिया भट्ट के नए लुक ने जीता जीनत अमान का दिल, पोस्ट पर कही खास बात, बोलीं- इस अंदाज में...

Zeenat Aman Praise Alia Bhatt: संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'लव एंड वॉर' से आलिया भट्ट का कैबरे-थीम वाला लुक सामने आने के बाद दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान ने उनकी जमकर तारीफ की है।
Zeenat Aman Praise Alia Bhatt
आलिया भट्ट और जीनत अमान(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Alia Bhatt New Look Love and War: हिंदी सिनेमा की बड़ी फिल्मों में से एक 'लव एंड वॉर' को लेकर दर्शकों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों में भी जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। फेमस फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म से जब एक्ट्रेस आलिया भट्ट का पहला लुक जारी हुआ, तो उसने हर तरफ तहलका मचा दिया। 70 के दशक की ग्लैमरस क्वीन मानी जाने वाली दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान ने भी आलिया के इस क्लासिक और बोल्ड लुक पर दिल खोलकर रिएक्शन दिया है, जिसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है।

कैबरे थीम में आलिया का क्लासिक और बोल्ड लुक

फिल्म 'लव एंड वॉर' से सामने आए पोस्टर में आलिया भट्ट का बेहद अनूठा और विंटेज लुक नजर आ रहा है। यह लुक 1970 के दशक के फेमस कैबरे और रेट्रो फैशन से प्रेरित है। हाथ में ग्लैम माइक्रोफोन और आंखों में खास कशिश लिए आलिया का यह अंदाज दर्शकों को उस दौर की याद दिलाता है जब सिनेमा में स्टाइल और ग्रेस का बोलबाला था। पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस और बॉलीवुड हस्तियों ने उनके इस नए लुक की तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए।

जीनत अमान के रिएक्शन ने बटोरीं सुर्खियां

70 और 80 के दशक में अपनी बोल्डनेस और स्टाइल से हिंदी सिनेमा को नया रूप देने वाली एक्ट्रेस जीनत अमान ने आलिया के इस पोस्टर पर स्पेशल रिएक्शन दिया। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए आलिया की एक्टिंग, अभिव्यक्ति और उनके रेट्रो लुक की खुलकर तारीफ की। जीनत अमान जैसी दिग्गज एक्ट्रेस से तारीफ मिलना आलिया भट्ट के लिए किसी बड़े सम्मान से कम नहीं है, क्योंकि जीनत खुद उस दौर की स्टाइल आइकॉन माना जाता है।

Zeenat Aman Praise Alia Bhatt
अंजलि आनंद को वजन की वजह से गंवाना पड़ा काम, फिर करण जौहर की फिल्म ने बदली जिंदगी

संजय लीला भंसाली का बड़ा सिनेमाई विजन

डायरेक्टर संजय लीला भंसाली अपनी फिल्मों में सेट डिजाइन, परिधानों और किरदारों के विजुअल ट्रीट के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं। 'लव एंड वॉर' में भी उनका वही बड़ी और जादुई दृष्टिकोण साफ रूप से दिखाई दे रहा है। आलिया के इस कैबरे-थीम वाले पोस्टर से यह साफ जाहिर होता है कि फिल्म में उनका रोल बेहद जटिल, आकर्षक और कई परतों वाला होने वाला है, जिसे बड़े पर्दे पर देखना दर्शकों के लिए एक अद्भुत अनुभव होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com