62 की उम्र में दूसरी शादी की तैयारी में थे गोविंदा? कोमल रानी स्वर्णकार का नाम लेकर सुनीता ने बताई पूरी कहानी

Who Is Komal Rani Swarnkar: एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने दावा किया है कि यदि वे अपनी तलाक की अर्जी वापस न लेतीं, तो गोविंदा नई एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार से शादी करने वाले थे।
Who Is Komal Rani Swarnkar
गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Govinda Wife Sunita Ahuja Statement: बॉलीवुड के मशहूर 'हीरो नंबर-1' गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच का पारिवारिक विवाद अब सार्वजनिक मंचों पर और भी गहराता दिख रहा है। हाल ही में सुनीता के एक चौंकाने वाले खुलासे ने फिल्म गलियारों में हलचल मचा दी है। इस नए दावे के बाद हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक है कि आखिर कोमल रानी स्वर्णकार कौन हैं, जिनका नाम गोविंदा की पर्सनल लाइफ से लगातार जोड़ा जा रहा है।

सुनीता आहूजा ने एक बातचीत के दौरान कहा कि गोविंदा जिस महिला से शादी करने की तैयारी में थे, वह कोई और नहीं बल्कि कोमल रानी स्वर्णकार हैं। उन्होंने बताया कि अगर वे अपनी तलाक की अर्जी कोर्ट से वापस न लेतीं, तो अभिनेता उनसे शादी रचा लेते। सुनीता ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वे कई सालों तक शांत रहीं, लेकिन जब एक पत्नी की जगह किसी और को दी जाने लगे और वे साथ घूमने लगें, तो दुख होना स्वाभाविक है।

आखिर कौन हैं सुर्खियों में आईं नई एक्ट्रेस

कोमल रानी स्वर्णकार हिंदी सिनेमा में कदम रखने जा रही एक नई एक्ट्रेस हैं। वे गोविंदा की आने वाली कमबैक फिल्म 'रूपा' में अहम रोल निभाती नजर आएंगी। इसके अलावा चर्चा है कि वे उनकी एक और फिल्म 'दुनियादारी' में भी दिखाई दे सकती हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली कोमल को जुलाई में गोविंदा ने खुद मीडिया के सामने मुख्य एक्ट्रेस के रूप में पेश किया था। इससे पहले वे मुख्यधारा के दर्शकों के बीच बहुत परिचित चेहरा नहीं थीं।

इंटरव्यू में तंज से शुरू हुआ था ये विवाद

इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत तब हुई जब सुनीता ने एक पुराने इंटरव्यू में बिना नाम लिए कुछ नई अभिनेत्रियों और 'शुगर डैडी' वाली मानसिकता पर तीखी टिप्पणी की थी। बाद में जब गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार कई जगह एक साथ दिखे, तो लोगों ने उस बयान को उनसे जोड़ दिया। सुनीता आहुजा ने तंज कसते हुए यह भी कहा था कि जब उनका पार्टनर इतना अमीर है, तो कपड़े भी ढंग के पहनने चाहिए।

Who Is Komal Rani Swarnkar
शर्मिला टैगोर के बयान पर भड़कीं कंगना? बोलीं- गले मिलने में दिक्कत नहीं... जानें क्या कहा

पति के बचाव के बाद भी बनी हुई है खामोशी

सुनीता आहुजा के इन तीखे बयानों पर रिएक्शन देते हुए गोविंदा ने एक वीडियो जारी किया था। उन्होंने कोमल का बचाव करते हुए कहा था कि एक नए और साधारण परिवार से आए कलाकार को इस तरह अपमानित करना सही नहीं है। हालांकि, इन तमाम आरोपों और शादी के दावों पर कोमल रानी स्वर्णकार की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com