गीता बसरा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

शादी के बाद लौटना... गीता बसरा ने 'मेहर' से इंडस्ट्री में वापसी पर की बात, बताया कैसा रहा अनुभव

Geeta Basra Movie: गीता बसरा ने शादी के करीब एक दशक बाद इंडस्ट्री में दमदार वापसी की है। उनकी हाल ही में पंजाबी फिल्म ‘मेहर’ रिलीज है। ऐसे में अब उन्होंने अपनी वापसी पर एक इंटरव्यू में खुलकर बात रखी।

स्नेहा मौर्या

Punjabi Movie Mehar: अभिनेत्री गीता बसरा ने करीब एक दशक के लंबे अंतराल के बाद पंजाबी फिल्म ‘मेहर’ के जरिए अपनी धमाकेदार वापसी की है। यह फिल्म राकेश मेहता द्वारा निर्देशित है और 5 सितंबर को रिलीज हो चुकी है। गीता ने इस अवसर पर आईएएनएस से बातचीत में अपनी वापसी और फिल्म इंडस्ट्री में आए बदलावों पर खुलकर बात की।

गीता बसरा ने कहा, “सेट पर होना हमेशा मेरा सपना रहा है और मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे एक और मौका मिला। यहां आकर मुझे बहुत खुशी मिलती है। पंद्रह साल पहले, शादी के बाद महिलाओं के लिए वापसी करना मुश्किल था, लेकिन अब समय बदल गया है। पीढ़ी बदल गई है और अब यह मायने नहीं रखता।”

गीता बसरा ने कही ये बात

इस अवसर पर गीता ने अपने पति और भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह के साथ किसी मैगजीन के कवर पेज पर आने के अनुभव के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, “बड़ी हस्तियों के साथ शामिल होना गर्व की बात है। एंड्रिया जी और उनकी टीम ने शानदार काम किया और यह हमारे लिए सम्मान की बात है। हमें उम्मीद है कि भविष्य में और भी प्रोजेक्ट्स में हम साथ काम करेंगे।”

जब उनसे पूछा गया कि हरभजन सिंह को कवर पेज पर दिखाने का फैसला कैसे लिया गया, तो गीता ने कहा, “एंड्रिया, शिवेंद्र और टीम इस पर चर्चा कर रहे थे कि कवर पर किसे दिखाया जाए। शिवेंद्र ने हरभजन का नाम सुझाया और सभी को तुरंत सही लगा। जल्द ही हम दोनों से संपर्क किया गया और सब कुछ बहुत अच्छा हुआ। मेरी फिल्म अभी-अभी रिलीज़ हुई थी, मैंने प्रोडक्शन में कदम रखा और हम इस खूबसूरत शो का हिस्सा बने, जिसकी लोग सराहना कर रहे हैं।”

‘मेहर’ से राज कुंद्रा ने भी किया डेब्यू

‘मेहर’ में बिजनेसमैन और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने भी डेब्यू किया है। गीता ने पहले परिवार की देखभाल के लिए फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक लिया था। इससे पहले उनकी आखिरी फिल्म ‘लॉक’ 2016 में रिलीज हुई थी।

गीता बसरा की यह वापसी दर्शकों और फैंस दोनों के लिए खास है। उनका कहना है कि इंडस्ट्री में बदलाव आया है और अब महिलाओं के लिए परिवार के बाद भी करियर को आगे बढ़ाना आसान हो गया है। फिल्म ‘मेहर’ के जरिए गीता ने दर्शकों के सामने अपनी एक्टिंग का जादू फिर से दिखाया है और उनके साथ हरभजन सिंह और राज कुंद्रा की मौजूदगी ने इसे और भी खास बना दिया है। हालांकि, इस फिल्म की रिलीज और गीता की वापसी ने पंजाबी सिनेमा में नई उमंग पैदा कर दी है, और फैंस उनकी अगली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट