पहले थे क्रिकेट के बादशाह-अब इंसानियत के हीरो, पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने हरभजन सिंह

Harbhajan Singh Donates: पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी हरभजन सिंह ने मदद का हाथ बढ़ाया है। इस वक्त वो पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की बुनियादी जरूरतों के लिए काम कर रहे हैं।
पहले थे क्रिकेट के बादशाह, अब बने इंसानियत के हीरो, पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने हरभजन
हरभजन सिंह और उनका ट्वीट (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Punjab Flood 2025: देश के कृषि प्रधान राज्य पंजाब के लिए ये साल कई परेशानिया लेकर आया। पंजाब में बाढ़ के कारण कई लोगों का जीवन रुक सा गया है। हजारों लोगों को जानमाल का नुकसान हुआ है। खासकर उन किसानों ने बाढ़ का हर्जाना भरा हैं, जिनकी आमदानी उनके मवेशियों के द्वारा होती है। अब टीम इंडिया के पूर्व स्टार स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं।

हरभजन सिंह बाढ़ पीड़ितों की मदद का बीड़ा उठाते हुए पंजाब में हजारों लोगों की मदद कर रहे हैं। वो पंजाब में एंबुलेंस से लेकर नाव तक कई अन्य बुनयादी चीजों की सुविधा मुहैया करा रहे हैं। कुल मिलाकर कहे तो हरभजन इस वक्त पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बनकर सामने आए हैं।

हरभजन ने बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह इस वक्त पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए अपनी भरपूर सेवाएं दे रहे हैं। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार भज्जी ने पंजाब की मौजूदा स्थिति को देखते हुए 11 के करीब स्टीमर बोट मुहैया कराई हैं। उन्होंने ये बोट सासंद फंड की तरफ से खरीदी हैं। सासंद फंड से हरभजन सिंह ने कुल 8 बोट खरीदी हैं। बाकी बची हुए 3 बोट वो अपने खर्च पर लाए हैं।

यदि बात करें एक बोट की कीमत की तो इस वक्त बाजार में इसकी कीमत साढ़े चार लाख से साढ़े पांच लाख रुपये तक है। हरभजन सिंह बाढ़ पीड़ितों के लिए सिर्फ बोट नहीं बल्कि एंबुलेंस सेवाएं भी दे रहे हैं। उन्होंने पीड़ितों की सेवा के लिए तीन संबुलेंस खरीदी हैं। ताकि बाढ़ पर पीड़ित व्यक्तियों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया जा सके। हरभजन सिंह की इस पहल पर हर कोई उनकी तारीफ में कसीदे गढ़ रहा है।

बाढ़ के कारण इस वक्त पंजाब की हालत बेहत खराब है। पिछले कुछ हफ्तों में हुई लगातार बारिश के कारण पंजाब में स्थिति ज्यादा खराब हो गई। ये ही कारण रहा है कि वहां गांव के गांव बह गए हैं। इसके अलावा पंजाब के कई शहरों को काफी नुकसान हुआ है। बाढ़ के कारण कई लोग अपना घर छोड़ चुके हैं। इसके अलावा कई लोगों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com