जागेश मुकाती से अल्पेश ढाकन तक टीवी पर गणेश बने ये कलाकार, एक अब इस दुनिया में नहीं  
मनोरंजन

Ganeshotsav 2025: टीवी पर भगवान गणेश बन चुके हैं ये कलाकार, एक अब इस दुनिया में नहीं

TV Actors: गणेश उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। गणेश चतुर्थी के मौके पर जानें टीवी के उन कलाकारों के बारे में जो भगवान गणेश का किरदार निभा चुके हैं, इन कलाकारों में से एक अब इस दुनिया में नहीं हैं।

अनिल सिंह

StartFragment

TV Actors In The Role Of Ganesh: गणेश चतुर्थी का इंतजार कर रहे लोगों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई है। कल गणेश चतुर्थी हैं इस मौके पर सभी धूमधाम से इस पर्व का जश्न मनाएंगे। टीवी पर गणपति बप्पा से जुड़े कई सीरियल प्रसारित हुए। श्री गणेश, विघ्नहर्ता गणेश, देवों के देव महादेव, गणेश लीला, जयदेव श्री गणेश और गणपति बप्पा मोरिया जैसे कई सीरियलों में गणपति बप्पा की कहानी को दिखाया गया। ढेरों कलाकारों ने टीवी पर गणपति बप्पा का किरदार निभाया, जिनमें से जागेश मुकाती, उजैर बसर और अल्पेश ढकन के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया।

टीवी पर गणपति बप्पा का किरदार निभाने वाले कलाकारों में आकाश नायर, साधिल कपूर, स्वराज येवले और अद्वैत कुलकर्णी का नाम भी शामिल है। आइए जानते हैं इन कलाकारों के बारे में जिन्होंने टीवी पर गणपति बप्पा के किरदार को बखूबी निभाया।

जागेश मुकाती

25 साल पहले 2000 में सोनी टीवी पर श्री गणेश नाम का सीरियल प्रसारित हुआ था। इस सीरियल में जागेश मुकाती ने भगवान गणेश का रोल प्ले किया था। उन्हें भगवान गणेश के किरदार में काफी तारीफ मिली और वह दर्शकों के दिल में जगह बनाने में कामयाब हुए। दुख की बात यह है कि अब वह इस दुनिया में नहीं है। जून 2020 में उनका निधन हो गया था।

अल्पेश ढाकन

देवों के देव महादेव नाम के सीरियल में अल्पेश ढाकन ने भगवान गणेश का रोल किया था। इस सीरियल में मोहित रैना ने भगवान शिव का किरदार निभाया था। दोनों को अपने-अपने किरदारों के लिए जनता का ढेर सारा प्यार मिला और दोनों की अदाकारी काफी पसंद की गई। फीचर इमेज में जो तस्वीर दिखाई गई है। उसमें एक तरफ (बाईं तरफ) अल्पेश ढाकन हैं। तो दूसरी तरफ (दाईं तरफ) जागेश मुकाती। इन दोनों को भगवान गणेश के किरदार में काफी पसंद किया गया था।

गणेश का किरदार निभाने वाले अन्य कलाकार

टीवी पर भगवान गणेश का किरदार निभाने वाले अन्य कलाकारों में उजैर बसर का नाम भी शामिल है, जिन्होंने 2017 में सोनी टीवी पर शुरू हुए विघ्नहर्ता गणेश नाम के सीरियल में भगवान गणेश का रोल निभाया था। 2011 से 2014 तक लाइफ ओके चैनल पर टेलीकास्ट हुए देवों के देव महादेव में साधिल कपूर ने गणेश भगवान का किरदार निभाया था। तो वहीं साल 2011 में ही टीवी पर गणेश लीला नाम के एक सीरियल में आकाश नायर ने भगवान गणेश की भूमिका निभाई थी। टीवी एक्टर स्वराज येवले ने टीवी शो गणपति बप्पा मोरिया में भगवान गणेश का किरदार निभाया था। अद्वैत कुलकर्णी का नाम उन कलाकारों की लिस्ट में शामिल है जिन्होंने भगवान गणेश के बचपन का किरदार निभाया। दर्शकों को इन सभी कलाकारों की भी एक्टिंग काफी पसंद आई थी।

EndFragment

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z