- Hindi News »
- Religion »
- Know The Story Related To Lord Ganesha As Per The Puranas
गणेश चतुर्थी 2025: कैसे गणेश जी हाथी के सिर वाले बने भगवान, जानिए पुराण में वर्णित कथा
Ganesh Utsav: भगवान श्रीगणेश के उत्सव की शुरुआत 27 अगस्त से हो गयी है। 10 दिनों चलने वाले इस उत्सव में प्रथम पूज्य श्रीगणेश जी की पूजा की जाती है। क्या आप जानते हैं गणेश जी की उत्पत्ति की कथा....
- Written By: दीपिका पाल

भगवान श्रीगणेश
Lord Ganesha Story In Hindi: भगवान श्रीगणेश के उत्सव की शुरुआत 27 अगस्त से हो चुकी है। देश के कई हिस्सों में 10 दिनों चलने वाले इस उत्सव में प्रथम पूज्य श्रीगणेश जी की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि, किसी शुभ कार्य या नए कार्य की शुरुआत से पहले सभी देवी-देवताओं में भगवान श्रीगणेश का पूजन किया जाता है।भगवान गणेश भगवान शिव और माता पार्वती के सबसे छोटे पुत्र हैं। उनके बड़े भाई स्वामी कार्तिकेय है, भगवान गणेश की पत्नी का नाम रिद्धि और सिद्धि है।
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार जानकारी मिलती है कि, भगवान श्रीगणेश जी का जन्म स्थान कैलाश मानसरोवार या उत्तरकाशी जिले का डोडीताल है। श्रीगणेश का जन्म शुभ तिथि माथुर ब्राह्मणों के इतिहास अनुसार, अनुमानत: 9938 विक्रम संवत पूर्व भाद्रपद माह की शुक्ल चतुर्थी को मध्याह्न के समय की मानी जाती है। भगवान श्रीगणेश के जन्म से जुड़ी कथा का उल्लेख पुराण में मिलता है चलिए जानते है…
भगवान गणेश जी के जन्म की कहानी
पुराण के अनुसार, भगवान श्रीगणेश की उत्पत्ति से जुड़ी इस कथा के बारे में हर कोई जानते है। कैसे गणेश जी हाथी के सिर वाले भगवान बने। जब पार्वती शिव के साथ उत्सव क्रीड़ा कर रहीं थीं, तब उन पर थोड़ा मैल लग गया। जब उन्हें इस बात की अनुभूति हुई, तब उन्होंने अपने शरीर से उस मैल को निकाल दिया और उससे एक बालक बना दिया। फिर उन्होंने उस बालक को कहा कि जब तक वे स्नान कर रहीं हैं, वह वहीं पहरा दे। जब शिवजी वापिस लौटे, तो उस बालक ने उन्हें पहचाना नहीं और उनका रास्ता रोका। तब भगवान शिव ने उस बालक का सिर धड़ से अलग कर दिया और अंदर चले गए। यह देखकर पार्वती बहुत हैरान रह गयीं। उन्होंने शिवजी को समझाया कि वह बालक तो उनका पुत्र था, और उन्होंने भगवान शिव से विनती करी कि वे किसी भी कीमत पर उसके प्राण बचाएं।
सम्बंधित ख़बरें
आज है एकदंत संकष्टी चतुर्थी 2026, आर्थिक तंगी से दूर करेगा ‘ऋणमुक्ति स्तोत्र’, यहां से करें नोट
Sankashti Chaturthi: संकष्टी चतुर्थी को कर लें ये 5 काम, सारे संकटों से मिलेगा छुटकारा!
2026 के एकदंत संकष्टी चतुर्थी में ध्यान रखें इन बातों का, वरना पड़ेगा भारी! जानिए पूजा विधि
Vinayak Chaturthi: आज है वैशाख विनायक चतुर्थी 2026, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, बनेंगे सुख-समृद्धि के योग
तब भगवान शिव ने अपने सहायकों को आज्ञा दी कि वे जाएं और कहीं से भी कोई ऐसा मस्तक लेकर आएं जो उत्तर दिशा की ओर मुंह करके सो रहा हो। तब शिवजी के सहायक एक हाथी का सिर लेकर आए, जिसे शिवजी ने उस बालक के धड़ से जोड़ दिया और इस तरह भगवान गणेश का जन्म हुआ।
श्री गणेश जन्म से जुड़ी कथा (सौ. सोशल मीडिया)
इस कथा का मिलता है उल्लेख
एक अन्य कथा के अनुसार, प्राचीन समय में सुमेरू पर्वत पर सौभरि ऋषि का अत्यंत मनोरम आश्रम था। उनकी अत्यंत रूपवती और पतिव्रता पत्नी का नाम मनोमयी था। एक दिन ऋषि लकड़ी लेने के लिए वन में गए और मनोमयी गृह-कार्य में लग गई। उसी समय एक दुष्ट कौंच नामक गंधर्व वहाँ आया और उसने अनुपम लावण्यवती मनोमयी को देखा तो व्याकुल हो गया।
उस दौरान ही कौंच ने ऋषि-पत्नी का हाथ पकड़ लिया। रोती और काँपती हुई ऋषि पत्नी उससे दया की भीख माँगने लगी। उसी समय सौभरि ऋषि आ गए। उन्होंने गंधर्व को श्राप देते हुए कहा ‘तूने चोर की तरह मेरी सहधर्मिणी का हाथ पकड़ा है, इस कारण तू मूषक होकर धरती के नीचे और चोरी करके अपना पेट भरेगा।
शिवशक्ति औऱ बाल गणेश (सौ. सोशल मीडिया)
ये भी पढ़ें- गणेश उत्सव के मौके पर ये 5 रंग पहनना होता है शुभ
काँपते हुए गंधर्व ने मुनि से प्रार्थना की-‘दयालु मुनि, अविवेक के कारण मैंने आपकी पत्नी के हाथ का स्पर्श किया था। मुझे क्षमा कर दें। ऋषि ने कहा मेरा श्राप व्यर्थ नहीं होगा, तथापि द्वापर में महर्षि पराशर के यहाँ गणपति देव गजमुख पुत्र रूप में प्रकट होंगे (हर युग में गणेशजी ने अलग-अलग अवतार लिए) तब तू उनका डिंक नामक वाहन बन जाएगा, जिससे देवगण भी तुम्हारा सम्मान करने लगेंगे। सारे विश्व तब तुझें श्रीडिंकजी कहकर वंदन करेंगे।
Know the story related to lord ganesha as per the puranas
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ashok Kharat Money Laundering: विदेश भागने की फिराक में था ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात, SIT जांच में बड़ा खुलासा
May 19, 2026 | 06:51 AMमहाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: नासिक समेत 16 सीटों पर 18 जून को मतदान, जिला परिषदों के न होने से घटे मतदाता
May 19, 2026 | 06:50 AMLIVEआज की ताजा खबर 19 मई LIVE: 5 दिन में दूसरी बार बढ़ी पेट्रोल और डीजल की कीमत
May 19, 2026 | 06:39 AMNavabharat Nishanebaaz: शेयर मार्केट की गिर रही साख, विदेशी निवेशकों का जीतो विश्वास
May 19, 2026 | 06:36 AMBirthday Horoscope: आज पैदा होने वाले जातकों को मिलेगा आकस्मिक धन लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका आगामी वर्ष
May 19, 2026 | 06:17 AMNagpur Weather: 45°C के टॉर्चर के साथ भीषण हीटवेव का अलर्ट, जानें नागपुर में आज के मौसम का पूरा हाल
May 19, 2026 | 06:05 AMIndia Norway Partnership: पीएम मोदी और किंग हेराल्ड V के बीच अहम बैठक, पुरानी दोस्ती और नए समझौतों पर बनी बात
May 19, 2026 | 05:58 AMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














