गणेशोत्सव 2025: गोविंदा से लेकर हेमा मालिनी तक सितारों के घर विराजे गणपति बप्पा  
मनोरंजन

Ganesh Chaturthi: हेमा मालिनी से सोनू सूद तक बॉलीवुड सितारों के घर विराजमान हुए गणपति बप्पा

Ganpati Bappa: गणेश चतुर्थी के मौके पर बॉलीवुड सितारों के घर पर गणपति बप्पा की धूम देखने को मिल रही है। हेमा मालिनी से लेकर सोनू सूद तक, गोविंदा से लेकर अनन्या पांडे तक के घर में बप्पा विराजमान हुए।

अनिल सिंह

StartFragment

Bollywood Celebs Welcome Ganpati Bappa At Home: गणेश चतुर्थी का त्यौहार देश भर में धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन इसकी धूम खासतौर पर महाराष्ट्र में देखने को मिलती है और वह भी मुंबई में इसकी चकाचौंध तब और बढ़ जाती है जब बॉलीवुड सितारे इस जश्न में शामिल होते हैं। हर बार की तरह इस बार भी गणेश चतुर्थी के मौके पर कई बॉलीवुड सितारों के घर बप्पा का आगमन हुआ है। हेमा मालिनी से लेकर सोनू सूद तक, गोविंदा से लेकर अनन्या पांडे तक के घर में बप्पा विराजमान हुए हैं।

27 अगस्त गणेश चतुर्थी का त्यौहार देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। बॉलीवुड के सितारों के घर बप्पा की मूर्ति स्थापित की गई है। गणपति बप्पा का स्वागत कई सितारों ने अपने घर में किया है।

गोविंदा और सुनीता आहूजा

गोविंदा और सुनीता आहूजा लंबे समय से मतभेद की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, लेकिन उनके घर भी गणपति बप्पा की असीम कृपा बरसी है। दोनों ने साथ रहने पर विचार शुरू कर दिया है। तलाक की खबर पर पूर्णविराम लग गया है। गोविंदा के घर भी गणपति बप्पा का आगमन हुआ है।

सोनू सूद

बॉलीवुड के कलाकार और समाजसेवी बन चुके सोनू सूद के घर भी गणपति बप्पा का आगमन हुआ है। उन्होंने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है और परिवार गणपति बप्पा का स्वागत करते हुए नजर आया है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि सोनू सूद का परिवार गणपति बप्पा की भक्ति में डूबा हुआ है।

अनन्या पांडे

चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे गणपति बप्पा की बड़ी भक्त हैं। चंकी पांडे के घर हर साल गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित की जाती है और पूरा परिवार गणेश उत्सव बड़े ही धूमधाम से मानता है। इस बार भी गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना घर में हुई है। अनन्या पांडे ने सोशल मीडिया पोस्ट पर घर आए गणपति बप्पा की तस्वीर शेयर की है।

हेमा मालिनी

बॉलीवुड की दिग्गज कलाकार हेमा मालिनी के घर भी गणपति बप्पा का आगमन हुआ है। वह अपनी बेटी ईशा देओल के साथ गणपति बप्पा का स्वागत करते हुए नजर आई हैं। बॉलीवुड सितारों के अगर बात करें तो तुषार कपूर के घर भी गणपति बप्पा का आगमन हुआ है। बॉलीवुड के कई कलाकारों के घर गणपति बप्पा विराजमान हुए हैं। बॉलीवुड कलाकारों के अलावा टीवी के सितारों के घर पर भी गणपति बप्पा का आगमन हुआ है।

EndFragment

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन