गजेंद्र चौहान और रणबीर कपूर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

रामायण के ट्रेलर से खुश नहीं हुए महाभारत के युधिष्ठिर, लेकिन रणबीर कपूर की तारीफ में कही बड़ी बात

Gajendra Chauhan On Ramayana: महाभारत फेम गजेंद्र चौहान ने फिल्म रामायण के ट्रेलर पर निराशा जताई है। हालांकि उन्होंने भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर के किरदार और अरुण गोविल के चयन की सराहना की।

यति सिंह

Gajendra Chauhan Ramayana Trailer Reaction: नितेश तिवारी की चर्चित फिल्म रामायण का ट्रेलर सामने आते ही सिनेमा प्रेमियों के बीच चर्चा का माहौल गर्म हो गया है। एक तरफ जहां दर्शक इस भव्य पौराणिक महाकाव्य को लेकर उत्साहित हैं, वहीं दूसरी तरफ मनोरंजन जगत के कई दिग्गजों के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं।

इसी कड़ी में बीआर चोपड़ा के आइकॉनिक धारावाहिक महाभारत में युधिष्ठिर की भूमिका निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले वरिष्ठ एक्टर गजेंद्र चौहान ने फिल्म के ट्रेलर पर अपनी बेबाक राय दी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ट्रेलर उन्हें कुछ खास प्रभावित नहीं कर पाया, हालांकि उन्होंने मुख्य अभिनेता रणबीर कपूर के समर्पण की तारीफ भी की है।

ट्रेलर देखकर क्यों फीका पड़ा युधिष्ठिर का उत्साह

पौराणिक शो महाभारत में धर्मराज युधिष्ठिर का किरदार निभाने वाले गजेंद्र चौहान अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। हालिया बातचीत में जब उनसे इस नई रामायण के संदर्भ में पूछा गया, तो उन्होंने अपनी निराशा जाहिर की।

गजेंद्र का मानना है कि इतनी बड़ी और भव्य फिल्म के शुरुआती सीन से दर्शकों को जो उम्मीदें थीं, वे पूरी तरह से पूरी नहीं हो पाई हैं। उन्होंने कहा कि एक पौराणिक कथा को पर्दे पर उतारने के लिए केवल भव्यता ही काफी नहीं होती, बल्कि उसमें आत्मा और भाव का होना भी बेहद जरूरी है।

गजेंद्र चौहान के अनुसार, ट्रेलर की प्रस्तुति में वह गहराई नजर नहीं आई जो दर्शकों को भावुक रूप से जोड़ सके। हालांकि उन्होंने यह स्वीकार किया कि आधुनिक तकनीक और विजुअल इफेक्ट्स के मामले में यह एक बड़ी कोशिश दिखाई देती है। लेकिन जब बात पौराणिक चरित्रों की गरिमा और प्रभाव की आती है, तो प्रस्तुतीकरण में अभी भी काफी गुंजाइश महसूस होती है।

रणबीर कपूर के लुक पर युधिष्ठिर ने क्या कहा

ट्रेलर से कम प्रभावित होने के बावजूद गजेंद्र चौहान ने रणबीर कपूर के लुक और उनकी मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम के रूप में रणबीर कपूर ने खुद को ढालने के लिए काफी कोशिश की है। उनका पहनावा, वेशभूषा और सौम्य चेहरे के भाव इस बात का प्रमाण हैं कि उन्होंने इस भूमिका के लिए ईमानदारी से काम किया है।

बातचीत के दौरान गजेंद्र चौहान ने फिल्म के स्टारकास्ट का विश्लेषण करते हुए एक दिलचस्प बात कही। उन्होंने राजा दशरथ के रूप में अरुण गोविल के चयन को इस प्रोजेक्ट का सबसे मजबूत और सटीक फैसला करार दिया।

स्टारकास्ट की भव्यता और पौराणिक गाथा की असली चुनौती

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म रामायण में भारतीय सिनेमा के कई बड़े सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म में सीता के रूप में साई पल्लवी, रावण के रूप में यश, हनुमान के किरदार में सनी देओल और लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे दिखाई देंगे।

राज्यसभा में लुंगी वाला टिप्पणी पर मचा बवाल, महिला सांसद के कमेंट से भड़के जॉन ब्रिटास तो आगे आए जेपी नड्डा

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे से टाटा ग्रुप के शेयर क्रैश; एक झटके में डूबे 44000 करोड़!

Air India में टर्बुलेंस, IndiGo में इंजन फेल, स्पाइसजेट में तकनीकी खराबी, फ्लाइट दें रही बड़े हादसे को न्योता

जानिए क्यों चंद्रशेखरन ने अचानक दिया झटका, ऐसी है अंदरखाने की चर्चा, TATA के शेयरों में आई गिरावट

पुतिन के दूत बने पूर्व CJI चंद्रचूड़, क्रेमलिन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, रूस-यूक्रेन के बीच सुलझाएंगे ये विवाद