साई पल्लवी के सीता बनने पर मचे बवाल के बीच दीपिका चिखलिया ने किया सपोर्ट, बोलीं- फिल्म रिलीज होने दीजिए

Dipika Chikhlia Support: रामायण में माता सीता के किरदार को लेकर साई पल्लवी पर हो रही आलोचना के बीच दीपिका चिखलिया ने उनका समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि दर्शकों का प्यार पुरानी रामायण से जुड़ा है।
Dipika Chikhlia Support Sai Pallavi Sita
साई पल्लवी और दीपिका चिखलिया (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Dipika Chikhlia Support Sai Pallavi: निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म में साई पल्लवी को माता सीता के किरदार में कास्ट किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी तुलना रामानंद सागर की 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया से की जा रही है। कई यूजर्स का मानना है कि साई पल्लवी इस भूमिका के लिए उपयुक्त नहीं हैं। अब इस पूरे विवाद पर दीपिका चिखलिया ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

दीपिका चिखलिया ने कहा कि वह इस पूरी बहस को किसी विवाद के रूप में नहीं देखतीं। उनके मुताबिक यह उस प्यार का परिणाम है, जो दर्शकों ने वर्षों पहले रामानंद सागर की 'रामायण' के कलाकारों को दिया था। अरुण गोविल, मैं और सुनील लहरी सहित हमारी पूरी टीम ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। ऐसे में जब कोई नया कलाकार वही किरदार निभाता है तो तुलना होना स्वाभाविक है।

पहले दिए बयान पर भी की सफाई

गौरतलब है कि कुछ समय पहले दीपिका चिखलिया ने एक इंटरव्यू में कहा था कि तुलसीदास की रामायण में माता सीता के जिस स्वरूप का वर्णन मिलता है, उसमें साई पल्लवी पूरी तरह फिट नहीं बैठतीं। उन्होंने माता सीता के रूप-रंग और बालों के वर्णन का हवाला देते हुए अपनी राय रखी थी। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ गई थी। हालांकि बाद में एक पॉडकास्ट में दीपिका ने स्पष्ट किया कि उनके बयान को गलत संदर्भ में पेश किया गया। उन्होंने कहा कि वह साई पल्लवी की प्रतिभा और मेहनत की हमेशा प्रशंसा करती रही हैं और उन्हें एक बेहतरीन अभिनेत्री मानती हैं।

Dipika Chikhlia Support Sai Pallavi Sita
मैं पूरी तरह ब्लैंक हो गई थी, काजल राघवानी ने सुनाई अपनी दर्दभरी कहानी, शादीशुदा शख्स संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी

दिवाली पर रिलीज होगी रामायण

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण: पार्ट वन' इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। बड़े बजट में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह है। अब देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद साई पल्लवी अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने में कितनी सफल होती हैं।