फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ पर बड़ी अपडेट 
मनोरंजन

फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ पर बड़ी अपडेट, जानें आलिया, प्रियंका और कटरीना की फिल्म का क्या होगा हाल

Jee Le Zaraa Shooting: फरहान अख्तर ने पुष्टि की है कि उनकी फिल्म ‘जी ले जरा’ पर काम जल्द दोबारा शुरू होगा। 2021 में अनाउंस हुई यह फिल्म कलाकारों की डेट्स न मिलने के कारण बार-बार टलती रही ।

सोनाली झा

Jee Le Zaraa Latest Update: फिल्ममेकर फरहान अख्तर ने अपनी फिल्म ‘जी ले जरा’ को लेकर आखिरकार वह अपडेट दे दी है, जिसका फैंस लंबे समय से इंतज़ार कर रहे थे। करीब चार साल पहले 2021 में अनाउंस हुई यह फिल्म लगातार देरी के चलते ठंडे बस्ते में चली गई थी, लेकिन अब फरहान ने साफ कर दिया है कि फिल्म पर काम जल्द ही फिर शुरू होने वाला है।

फरहान अख्तर ने हाल ही में डेक्कन क्रॉनिकल से बातचीत में बताया कि फिल्म की सबसे बड़ी समस्या कलाकारों की एक-साथ डेट्स लॉक करना थी। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो तीनों कलाकारों की तारीखें एक साथ पाना बहुत दर्दनाक था। लेकिन अब हमने सब सुलझा लिया है। हम जल्द ही फिल्म पर काम शुरू करेंगे। उनके इस बयान के बाद से ही फैंस के बीच फिर से उत्साह बढ़ गया है, क्योंकि ‘जी ले जरा’ में आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ एक साथ नजर आने वाली हैं, जो अपने आप में एक दुर्लभ स्टारकास्ट है।

कभी बंद होने के करीब पहुंच गई थी फिल्म

कुछ समय पहले फरहान अख्तर ने यूट्यूब चैनल ‘अनफिल्टर्ड विद समदीश’ में बताया था कि एक वक्त ऐसा भी आया था जब फिल्म बंद होने की कगार पर पहुंच गई थी। शूटिंग बार-बार टलने लगी थी और डेट्स मैनेज करना लगभग नामुमकिन हो गया था। फरहान ने खुद स्वीकार किया कि फिल्म की वजह से उन्होंने अपने कई एक्टिंग प्रोजेक्ट्स भी रोक दिए थे। लगातार देरी से मेकर्स को लगा कि शायद प्रोजेक्ट को यहीं रोक देना पड़े, लेकिन अब मुश्किलें लगभग दूर हो चुकी हैं और टीम दोबारा तैयार है।

फिल्म की स्टारकास्ट में आए बड़े बदलाव

फिल्म की घोषणा के बाद पिछले चार सालों में कई चीजें बदल चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा पहले ही मां बन चुकी थीं, और अब आलिया भट्ट, कटरीना कैफ भी मातृत्व को अपना चुकी हैं। इसके अलावा तीनों हीरोइनें अपने-अपने बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं, जिसकी वजह से शेड्यूलिंग और भी चुनौतीपूर्ण हो गई थी। इसके बावजूद फरहान अख्तर ने दावा किया है कि अब सब ठीक हो गया है और फिल्म का प्री-प्रोडक्शन दोबारा शुरू होने की तयारी में है।

ट्रैवल-ड्रामा में दिखेगा तीन दोस्तियों का सफर

‘जी ले जरा’ को एक महिला-केंद्रित ट्रैवल-ड्रामा बताया गया था, बिल्कुल ‘दिल चाहता है’ और ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ की तरह। लेकिन इस बार कहानी तीन महिलाओं की दोस्ती और उनके सफर के इर्द-गिर्द घूमेगी। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि यह फिल्म उसी तरह की यादगार और दिल को छू लेने वाली कहानी लेकर आएगी, जैसी फरहान की फिल्मों में देखने को मिलती है। फिलहाल, फैंस के लिए राहत की बात यह है कि फिल्म बंद नहीं हुई है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, यूपी की 11 सीटों पर नजर

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट