कार्तिक आर्यन (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

बोल-सुन नहीं सकता फैन, फिर भी कार्तिक आर्यन से मिलने पहुंचा, एक्टर हुए भावुक

Kartik Aaryan Video: कार्तिक आर्यन से मिलने वाराणसी से मुंबई एक खास फैन आया, जो बोल और सुन नहीं सकता। वीडियो में फैन ने कार्तिक संग फोटो खिंचवाई और भूल भुलैया के गाने का हुक स्टेप कर अपनी खुशी जताई।

सोनाली झा

Kartik Aaryan got Emotional: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है। एक्टर आए दिन अपने फैंस के लिए फोटोज और वीडियो शेयर करते हैं। हालांकि, इस बार एक्टर के साथ कुछ अलग हुआ है। एक्टर ने इस बार अपने एक फैन के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो बना के शेयर किया हैं, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उनका एक खास फैन उनसे मिलने वाराणसी से मुंबई पहुंचा।

कार्तिक के इस फैन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह बोल और सुन नहीं सकता। इसके बावजूद उसका उत्साह और प्यार देख कर हर कोई भावुक हो गया। वीडियो में फैन कार्तिक के साथ फोटोज खिंचवाते और इशारों से अपनी खुशी जाहिर करते दिख रहा है। वीडियो का सबसे दिल छू लेने वाला पल तब आया जब फैन ने कार्तिक की सुपरहिट फिल्म भूल भुलैया के गाने ‘हरे राम हरे कृष्णा’ का हुक स्टेप करके अपनी दीवानगी दिखाई। कार्तिक भी फैन का ये प्यार देखकर मुस्कुराते नज़र आए। आखिर में फैन ने चश्मा पहनकर कार्तिक संग मज़ेदार पोज भी दिया।

कार्तिक का इमोशनल कैप्शन

वीडियो शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा कि तुम बोल नहीं सकते थे, लेकिन तुम्हारे हाव-भाव और भावनाएं मैं समझ गया। तुम सुन नहीं सकते, लेकिन मुझे यकीन है कि तुम मेरा प्यार महसूस कर पाए। ऐसा प्यार और अपनापन पाने के लिए मैंने शायद अच्छे कर्म किए होंगे। वाराणसी से सिर्फ मुझसे मिलने आए इस फैन का दिल से शुक्रिया। मैं हमेशा आभारी रहूंगा।

फैंस कर रहे जमकर तारीफ

कार्तिक के इस पोस्ट को देखकर फैंस भी इमोशनल हो गए और कमेंट्स में उनकी तारीफों के पुल बांध दिए। एक यूजर ने लिखा कि तुम्हारा दिल सोने जैसा है। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कार्तिक आर्यन रियल हीरो है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि प्यार जो सीधे दिल से बोलता है। वहीं, कई यूजर्स ने लिखा कि कार्तिक ने फिर से उनका दिल जीत लिया।

कार्तिक आर्यन का वर्कफ्रंट

कार्तिक आर्यन की 2025 में अब तक कोई फिल्म रिलीज़ नहीं हुई है। 2024 में उनकी फिल्म भूल भुलैया-3 आई थी, जिसमें माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और विजय राज जैसे सितारे नजर आए। इस साल दिवाली पर अनुराग बासु की उनकी एक फिल्म रिलीज़ होने की चर्चा है, हालांकि मेकर्स ने अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें