एवलिन शर्मा और तुषान भिंडी का तलाक (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

‘ये जवानी है दीवानी’ की लारा का टूटा घर, Evelyn Sharma और तुषान भिंडी ने आपसी सहमति से खत्म किया रिश्ता

Tushaan Bhindi And Evelyn Sharma Divorce: एवलिन शर्मा और उनके पति तुषान भिंडी ने शादी के पांच साल बाद अलग होने का फैसला लिया है। एक्ट्रेस ने बताया कि यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया है।

सोनाली झा

Evelyn Sharma Divorce: फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में लारा के किरदार से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने शादी के पांच साल बाद अपने पति तुषान भिंडी से अलग होने का फैसला लिया है। मीडिया से बातचीत में एवलिन ने बताया कि दोनों ने आपसी सहमति से यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि यह अलगाव पूरी तरह सौहार्दपूर्ण है और वे अपनी निजी जिंदगी को लेकर लोगों से प्राइवेसी बनाए रखने की अपील करते हैं।

एवलिन शर्मा और तुषान भिंडी के दो बच्चे हैं बेटी अवा रानिया और बेटा आर्डेन। एवलिन शर्मा ने साफ किया कि अलग होने के बावजूद दोनों अपने बच्चों की परवरिश मिलकर करेंगे। एवलिन शर्मा ने कहा कि हमारी प्राथमिकता हमारे बच्चे हैं और हम को-पेरेंटिंग के जरिए उन्हें एक सुरक्षित और खुशहाल माहौल देने की पूरी कोशिश करेंगे।

ब्लाइंड डेट से शादी तक का सफर

एवलिन और तुषान की लव स्टोरी 2018 में एक ब्लाइंड डेट से शुरू हुई थी। करीब तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद तुषान ने सिडनी हार्बर ब्रिज के सामने एवलिन को प्रपोज किया। इसके बाद दोनों ने सगाई की और 2021 में ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई। उसी साल दोनों के घर बेटी का जन्म हुआ, जबकि 2023 में उन्होंने बेटे का स्वागत किया।

क्रॉस-कल्चर शादी पर एवलिन की राय

एवलिन शर्मा ने पहले अपने रिश्ते को लेकर बताया था कि उनकी शादी दो अलग संस्कृतियों का मेल है। उन्होंने कहा था कि उनके पति गुजराती मूल के हैं लेकिन सिडनी में पले-बढ़े हैं, जबकि वह खुद पंजाबी-जर्मन बैकग्राउंड से आती हैं। एक्ट्रेस के मुताबिक, उन्होंने भारत में काफी समय बिताया है और यहां की संस्कृति को अपनाया है, जिससे उनका रिश्ता और मजबूत हुआ।

फिल्मी करियर में पहचान

वर्क फ्रंट की बात करें तो एवलिन शर्मा कई बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। ‘ये जवानी है दीवानी’ के अलावा उन्होंने ‘नौटंकी साला’, ‘यारियां’, ‘मैं तेरा हीरो’, ‘हिंदी मीडियम’ और ‘जब हैरी मेट सेजल’ जैसी फिल्मों में काम किया है। हालांकि पिछले कुछ समय से वह अपने परिवार और पर्सनल लाइफ पर ज्यादा ध्यान दे रही थीं। अब उनके तलाक की खबर ने फैंस को चौंका दिया है, लेकिन को-पेरेंटिंग के फैसले ने उनके परिपक्व रिश्ते की झलक भी दिखाई है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी