Kiara Advani Post: मालदीव में चिल करती दिखीं कियारा आडवाणी, बिकिनी लुक के साथ शेयर की बेटी की पहली झलक

Kiara Advani और सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। कियारा ने बिकिनी लुक में फोटोज शेयर कीं और पहली बार बेटी की झलक दिखाई। फैंस कपल के क्यूट फैमिली की तारीफ कर रहे हैं।
Kiara Advani And Sidharth Malhotra Vacation
कियारा आडवाणी मालदीव वेकेशन (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Kiara Advani And Sidharth Malhotra Vacation: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी लाइफ से जुड़ी जरुरी अपडेट फैंस के साथ शेयर करती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर किया है। एक्ट्रेस इन दिनों अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मालदीव में छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर वेकेशन की कुछ खुबसूरत फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वह समंदर, बीच और सनसेट के बीच रिलेक्स करनी नजर आ रही हैं।

कियारा आडवाणी ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि सन-किस्ड डेज, सॉल्टी हेयर और लव ऑफ माय लाइफ के साथ शांति भरे पल। इन फोटोज में उनकी खुशी और सुकून साफ झलक रहा है। इस वेकेशन की सबसे खास बात यह रही कि कियारा ने पहली बार अपनी बेटी सरायाह मल्होत्रा की झलक भी फैंस के साथ शेयर की। एक फोटो में वह फैंस इस क्यूट मोमेंट को देखकर बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर लगातार प्यार लुटा रहे हैं।

Kiara Advani And Sidharth Malhotra Vacation

कियारा आडवाणी का लुक

कियारा आडवाणी ने वेकेशन के दौरान ऑरेंज और ब्लैक बिकिनी में अपनी फोटोज शेयर की हैं, जिसमें उनका फिट और ग्लैमरस लुक देखने को मिला। बेटी के जन्म के बाद इतनी जल्दी फिटनेस हासिल करने पर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनका मिनिमल मेकअप, खुले बाल और स्टाइलिश एक्सेसरीज उनके पूरे लुक को और आकर्षक बना रहे हैं।

सिद्धार्थ-कियारा की केमिस्ट्री

हालांकि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साथ में ज्यादा तस्वीरें शेयर नहीं कीं, लेकिन सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी मालदीव से अपनी तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिससे साफ है कि कपल साथ में क्वालिटी टाइम बिता रहा है। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की केमिस्ट्री और बॉन्डिंग फैंस को हमेशा पसंद आती है, और इस बार भी वे सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

Kiara Advani And Sidharth Malhotra Vacation

वर्क फ्रंट और एक्टिव लाइफस्टाइल

वर्क फ्रंट की बात करें तो कियारा जल्द ही फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आने वाली हैं, हालांकि फिल्म फिलहाल पोस्टपोन हो चुकी है। वेकेशन के दौरान भी कियारा और सिद्धार्थ सिर्फ रिलैक्स नहीं कर रहे, बल्कि स्पोर्ट्स एक्टिविटीज में भी हिस्सा लेते दिख रहे हैं। कुल मिलाकर, कियारा आडवाणी का यह वेकेशन न सिर्फ ग्लैमरस है, बल्कि फैमिली मोमेंट्स और सुकून भरे पलों से भी भरा हुआ है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com