ईशा देओल पर ड्रग्स एडिक्शन के आरोप से हेमा मालिनी भी हो गई थी हैरान 
मनोरंजन

Esha Deol: ड्रग्स एडिक्शन के आरोपों से टूट गई थी ईशा देओल, हेमा मालिनी भी हो गई थी हैरान

Esha Deol:ईशा देओल ने बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि उन पर ड्रग्स एडिक्ट होने का आरोप लगा था, जिस वजह से वह डिप्रेशन में चली गई थी। इस आरोप ने हेमा मालिनी को भी हैरान कर दिया था।

अनिल सिंह

Esha Deol: ईशा देओल इस समय 'तुमको मेरी कसम' फिल्म की वजह से सुर्खियों में हैं। ईशा देओल ने इस फिल्म के माध्यम से बॉलीवुड में कमबैक किया है। करीब 14 साल बाद वह फिल्मों में वापसी करते हुए नजर आई हैं। तो वहीं दूसरी तरफ मां हेमा मालिनी की बायोग्राफी में उन्होंने बड़ा खुलासा किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि एक बार उन पर ड्रग एडिक्शन का आरोप लग गया था। जिस वजह से हेमा मालिनी भी हैरान रह गई थी, उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने जिंदगी में ड्रग्स को छुआ तक नहीं है, उस आरोप की वजह से वह डिप्रेशन में चली गई थी।

कमल मुखर्जी द्वारा लिखी गई हेमा मालिनी की बायोग्राफी में ईशा देओल ने इस बारे में खुलकर बात की है। इसमें लिखा है, मैं यह कहना चाहूंगी कि मैं ड्रग्स के सख्त खिलाफ हूं मैंने कभी इसे छुआ तक नहीं है। जब वह आर्टिकल मेरे सामने आया मैं इतनी उदास और हर्ट हुई कि मैंने अपनी मां से यह तक कह दिया कि मेरा ब्लड टेस्ट करवा लो। ईशा देओल उस आर्टिकल के बारे में बात कर रही है जिसमें ईशा देओल की ड्रग्स एडिक्ट होने का दावा किया गया था।

ईशा देओल ने आगे कहा कि मैं कभी ऐसा कुछ नहीं करती, जिससे मेरे माता-पिता को शर्म आए। ईशा देओल ने यह बताया कि वह दोस्तों के साथ पार्टी करती हैं, ड्रिंक लेती हैं। लेकिन कभी भी उन्होंने ड्रग्स को हाथ तक नहीं लगाया है। ईशा देओल ने हाल ही में तुमको मेरी कसम नाम की फिल्म से बॉलीवुड में वापसी की है। फिल्म का प्रदर्शन भले ही कमजोर रहा हो लेकिन ईशा देओल की एक्टिंग की तारीफ की गई है और यह कहा जा रहा है कि सेकंड डाइनिंग में ईशा देओल ने दमदार अभिनय दिखाया है। अब देखना यह होगा की सेकंड इनिंग में उनका एक्टिंग करियर किस दिशा में आगे बढ़ता है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत