‘एक दिन’ टीजर रिलीज (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

हाथ में आइसक्रीम, आंखों में इश्क…‘एक दिन’ के टीजर ने फैंस का जीता दिल, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Sai Pallavi And Junaid Khan Movie: आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म ‘एक दिन’ का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान की फ्रेश केमिस्ट्री ने प्यार की सादगी से दिल जीत लिया।

स्नेहा मौर्या

Ek Din Teaser Out: आमिर खान प्रोडक्शंस की अपकमिंग रोमांटिक फिल्म ‘एक दिन’ का टीजर आखिरकार रिलीज हो चुका है और पहली ही झलक में यह दिल को सुकून देने वाला अनुभव कराता है। टीज़र एक ऐसी प्रेम कहानी की झलक देता है, जहां शोर-शराबे और ड्रामे की जगह भावनाओं, खामोशी और मासूमियत को अहमियत दी गई है। फिल्म में साई पल्लवी और जुनैद खान की नई और फ्रेश जोड़ी नजर आ रही है, जिनकी केमिस्ट्री पहली नज़र में ही दर्शकों को आकर्षित कर रही है।

‘एक दिन’ को लेकर उत्साह इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि यह फिल्म आमिर खान और मंसूर खान की जोड़ी को एक बार फिर साथ लाती है। इससे पहले दोनों ने कयामत से कयामत तक, जो जीता वही सिकंदर और जाने तू… या जाने ना जैसी आइकॉनिक लव स्टोरीज़ दी हैं। अब लंबे समय बाद यह जोड़ी फिर एक सॉफ्ट, क्लासिक और इमोशनल रोमांस के साथ वापसी कर रही है।

टीजर में बर्फ की वादियों एंजॉय करते नजर आए दोनों

‘एक दिन’ का टीजर बर्फ से ढकी वादियों और ठंडी हवाओं के बीच फिल्माया गया है। खूबसूरत लोकेशन्स, सधे हुए डायलॉग्स और बैकग्राउंड में बजता सुकूनभरा म्यूज़िक मिलकर एक शांत और रोमांटिक माहौल बनाते हैं। टीज़र में दिखाया गया प्यार बेहद सिंपल और रियल लगता है, जो आज के दौर की तेज़-तर्रार फिल्मों से अलग पहचान बनाता है।

टीजर में साई पल्लवी और जुनैद खान की केमिस्ट्री सबसे बड़ी यूएसपी बनकर सामने आती है। दोनों की बॉन्डिंग में बनावटीपन नहीं, बल्कि मासूमियत और अपनापन झलकता है। उनकी छोटी-छोटी एक्सप्रेशन्स और खामोश पल इस लव स्टोरी को खास बना देते हैं।

साई पल्लवी-जुनैद खान की नैचुरल केमिस्ट्री ने जीता दिल

साउथ सिनेमा की चर्चित और टैलेंटेड एक्ट्रेस साई पल्लवी इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। उनकी सादगी, इमोशनल डेप्थ और नैचुरल एक्टिंग टीज़र में साफ नजर आती है। वहीं जुनैद खान भी एक सॉफ्ट और इमोशनल किरदार में नए अंदाज में दिखाई दे रहे हैं, जो उनकी इमेज को और मजबूत करता है।

‘एक दिन’ का टीजर यह साफ संकेत देता है कि फिल्म प्यार के एहसास, भावनाओं और रिश्तों की गहराई पर फोकस करेगी। यह एक ऐसी क्लासिक लव स्टोरी का वादा करती है, जिसकी कमी आज के हिंदी सिनेमा में लंबे समय से महसूस की जा रही है।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

PM मोदी के 25 साल और 2029 का मेगा प्लान: नई जिम्मेदारियों की रूपरेखा होगी तैयार, क्या बदल जाएगी BJP की चाल?

चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रदर्शन, वित्त मंत्री हरपाल चीमा के घर का घेराव, 180 शिक्षक हिरासत में लिए गए

वकील कॉकरोच नहीं हो सकता... मनन मिश्रा का CJP और AAP को दो टूक जवाब, कहा- दम है तो चुनाव लड़ो