अजय देवगन और सुनील पाल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

अजय देवगन की दृश्यम 3 देखकर खुश नजर आए सुनील पाल, फिल्म की कहानी और कलाकारों की तारीफ की

Sunil Pal Reaction: 'दृश्यम 3' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने कहानी, अभिनय और बैकग्राउंड म्यूजिक की तारीफ की। कॉमेडियन सुनील पाल ने भी फिल्म को अच्छा बताया।

सोनाली झा

Drishyam 3 Public Review: अजय देवगन स्टारर क्राइम ड्रामा फिल्म ‘दृश्यम 3: द कंक्लूजन’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही दर्शकों के बीच इसे लेकर काफी उत्सुकता थी। अब सिनेमाघरों में फिल्म देखने के बाद दर्शकों के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं। कई दर्शकों ने फिल्म की कहानी, कलाकारों के अभिनय और बैकग्राउंड म्यूजिक की तारीफ की। वहीं, कॉमेडियन सुनील पाल भी फिल्म देखने पहुंचे और उन्होंने फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया शेयर की।

सिनेमाघर के बाहर सुनील पाल ने कहा कि फिल्म काफी अच्छी है और जिन दर्शकों ने इसके पहले दोनों पार्ट देखे हैं, वे कहानी को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। सुनील पाल ने कहा कि ‘दृश्यम’ के दर्शक फिल्म के परिवार और उसके किरदारों से पहले से ही परिचित हैं। हालांकि, उन्होंने फिल्म में अक्षय खन्ना की कमी महसूस होने की बात भी कही। उनके मुताबिक, अक्षय खन्ना को उन्होंने मिस किया, लेकिन जयदीप अहलावत ने भी अपने किरदार में अच्छा काम किया है।

दर्शकों को कैसी लगी फिल्म

सिनेमाघर से बाहर आए एक दर्शक ने फिल्म को लेकर काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे 2026 की बेहतरीन फिल्मों में से एक बताया और कहा कि कहानी फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है। दर्शक के मुताबिक, फिल्म देखते समय बोरियत महसूस नहीं होती। एक अन्य दर्शक ने कहा कि जिन लोगों ने ‘दृश्यम’ के पिछले दोनों पार्ट देखे हैं, उनके लिए तीसरे भाग की कहानी को समझना आसान होगा। दर्शक ने पूरी टीम के काम की तारीफ की।

अक्षय खन्ना को किया गया मिस

फिल्म को लेकर कई दर्शकों की प्रतिक्रियाओं में अक्षय खन्ना का जिक्र भी देखने को मिला। एक दर्शक ने कहा कि उन्हें फिल्म में अक्षय खन्ना की कमी महसूस हुई, हालांकि जयदीप अहलावत ने भी अच्छा काम किया है। एक दर्शक ने फिल्म के बैकग्राउंड म्यूजिक की भी तारीफ की। उनके मुताबिक, संगीत ने कई दृश्यों के प्रभाव को बढ़ाया। उन्होंने कहा कि फिल्म को काफी मेहनत और बारीकी के साथ तैयार किया गया है।

महिला दर्शक ने की फिल्म देखने की अपील

एक महिला दर्शक ने भी फिल्म देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया शेयर की। उन्होंने फिल्म को अच्छा बताते हुए कहा कि जिन लोगों ने ‘दृश्यम’ के पहले दोनों पार्ट देखे हैं, उन्हें तीसरा भाग भी देखना चाहिए। फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरन और जयदीप अहलावत जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। रिलीज के बाद अब दर्शकों की प्रतिक्रियाओं के बीच फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर भी नजर बनी हुई है।

पंजाब बॉर्डर पर BSF की सख्त कार्रवाई, 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, पूरे इलाके में हाई अलर्ट

Jantar Mantar Protest LIVE: जंतर मंतर पर बवाल, 500 से अधिक लोग डीटेन; डीसीपी बोले- कुछ लोगों को चोटें आईं

सही कदम न उठाते तो पता नहीं क्या होता... पीएम मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की  प्रशंसा

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई