दृष्यम 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  (सौ. फाइल फोटो)
मनोरंजन

7 वें दिन भी बरसा दृश्यम 3 पर ऑडियंस का प्यार, 3.30 बजे तक कमाई हुई 236 करोड़ के पार

Drishyam 3 BO Collection: अजय देवगन की ‘दृष्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 6 दिनों में 230 करोड़ का आंकड़ा पार किया और 7वें दिन भी मजबूत कमाई दर्ज की।

अपूर्वा नायक

Drishyam 3 Box Office Collection Day 7: अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म दृष्यम 3 को ऑडियंस का भरपूर रिस्पॉन्स मिल रहा है।

ये फिल्म पहले दिन से ही जबरदस्त कमाई कर रही है। हालांकि बुधवार को फिल्म की कमाई में हल्की गिरावट आयी थी, लेकिन फिल्म ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है।

2 अक्टूबर को रिलीज फिल्म दृष्यम 3 ने पहले ही हफ्ते में शानदार प्रदर्शन कर लिया है। रिलीज के 6 दिनों के अंदर ही फिल्म ने 230 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया। 7वें दिन भी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी अच्छा रहा है।

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7

दृष्यम 3 ने 7वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में दोपहर 3.30 बजे तक लगभग 3.69 करोड़ की कमाई हासिल कर ली है। 7वें दिन फिल्म ने 11 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की है। अगर टोटल कमाई की बात की जाए तो फिल्म ने 7वें दिन तक लगभग 236.19 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हासिल किया है।

दृष्यम 3 ने 6 दिनों में दर्ज की इतनी कमाई

अजय देवगन स्टारर फिल्म दृष्यम 3 ने पिछले 6 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर काफी दमदार परफॉर्मेंस दी है। इस सस्पेंस क्राइम थ्रिलर फिल्म ने रिलीज के 6 दिनों के अंदर ही लगभग 230 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने पहले ही दिन लगभग 62 करोड़ की छप्परफाड़ कमाई कर ली थी। दूसरे दिन फिल्म ने तकरीबन 53.50 करोड़ की कमाई की और तीसरे दिन कमाई का आंकड़ा 61 करोड़ रुपये रहा है। अगर वीक डेज की बात की जाएं, तो फिल्म ने चौथे दिन यानी सोमवार को 21 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हासिल किया। 5वें दिन फिल्म ने 19.50 करोड़ की कमाई की और छठे दिन फिल्म की कमाई 15.50 करोड़ रही है।

दृष्यम 3 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

अगर दृष्यम 3 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए, तो विदेश में फिल्म ने 6वें दिन लगभग 4.50 करोड़ की कमाई दर्ज की है। जिसके चलते फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 85 करोड़ हो गया है। साथ ही फिल्म ने पूरी दुनिया में टोटल 364.00 करोड़ की कमाई कर ली है।

INDIA Bloc Protest Live: इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ राजघाट पहुंचा राहुल का काफिला, BJP ने बताया अराजकता

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग की स्वतंत्रता को लेकर जताई चिंता, खुला पत्र जारी कर विपक्ष की भूमिका पर उठाए सवाल

मुंबई पुलिस के स्केच आर्टिस्ट भी थे नाना पाटेकर; संदिग्धों के हूबहू चित्र बनाकर कई इन्वेस्टिगेशन में की मदद

आंदोलन से पहले CJP की बढ़ीं मुश्किलें! संसद मार्च को लेकर पुलिस ने शुरू की जांच, पड़ सकता आदोंलन पर असर?

Indian Air Force Day: आसमान के जाबाजों को सलाम, जानिए 8 अक्टूबर 1932 को स्थापित भारतीय वायु सेना की गौरवगाथा