आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Farhan Akhtar Film: जी ले जरा की तैयारी शुरू, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा संग शूटिंग जल्द

Jee Le Zaraa Update: फरहान अख्तर अब अपने बड़े प्रोजेक्ट जी ले जरा पर काम कर रहे हैं, जिसमें आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा शामिल हैं। फिल्म की शूटिंग 2026 के सेकंड हाफ में शुरू हो सकती है।

सोनाली झा

Alia Bhatt, Katrina Kaif And Priyanka Chopra Film: बॉलीवुड में इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स चर्चा में हैं, लेकिन फरहान अख्तर की फिल्म ‘Don 3’ अब फिलहाल ठंडे बस्ते में चली गई है। पहले इस फिल्म में रणवीर सिंह नजर आने वाले थे और उनके लुक का भी खुलासा किया गया था। लेकिन अब खबर है कि रणवीर सिंह इस फिल्म का हिस्सा नहीं रहेंगे। उनके हटने के बाद फरहान अख्तर को इस किरदार के लिए किसी और को कास्ट करना होगा, जिससे ‘Don 3’ की प्रोडक्शन में देरी का सामना करना पड़ सकता है।

ऐसे में फरहान ने अपनी पूरी ऊर्जा ‘Jee Le Zara’ पर लगाने का फैसला किया है। इस फिल्म में आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा नजर आने वाली हैं। ‘Jee Le Zara’ को पहले भी अनाउंस किया गया था, लेकिन कुछ कारणों से यह प्रोजेक्ट होल्ड पर चला गया था। अब रिपोर्ट्स की मानें तो फरहान अख्तर इस फिल्म के नए डेवलपमेंट पर काम कर रहे हैं और इसे जल्द ही फाइनल करने की कोशिश कर रहे हैं।

डॉन 3 की कास्टिंग

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, फरहान अख्तर के लिए ‘Don 3’ की कास्टिंग चुनौतीपूर्ण है। वे इस किरदार के लिए सही एक्टर को चुनना चाहते हैं और इस प्रोसेस में समय लग रहा है। रणवीर सिंह के बाहर होने से अब फरहान को किसी और स्टार को कास्ट करना होगा, जिससे फिल्म की तैयारी और शेड्यूल प्रभावित हो सकता है।

जी ले जरा के लिए तैयारियां तेज़

‘जी ले जरा' की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है और अब फरहान अख्तर तीनों एक्ट्रेस आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा से संपर्क कर रहे हैं ताकि शूटिंग का शेड्यूल फाइनल किया जा सके। फैंस भी तीनों को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अगर सभी की डेट्स मिल जाती हैं, तो जी ले जरा की शूटिंग 2026 के सेकंड हाफ में शुरू होने की संभावना है। इस फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद बॉलीवुड में चर्चा का नया दौर शुरू होने वाला है। फरहान अख्तर का फोकस जी ले जरा को समय पर रिलीज कराने और इसे सफल बनाने पर है।

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश