देसी अवतार में दिखीं दिव्या खोसला 
मनोरंजन

देसी अवतार में दिखीं दिव्या खोसला, एक चतुर नार का BTS वीडियो बना चर्चा का विषय

Divya Khosla BTS Video: दिव्या खोसला अपनी नई फिल्म एक चतुर नार के प्रमोशन में जुटी हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर सेट से एक BTS वीडियो साझा किया, जिसने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया।

सोनाली झा

Divya Khosla Traditional Look: बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता दिव्या खोसला इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘एक चतुर नार’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आते ही मेकर्स और स्टारकास्ट लगातार इसका प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में दिव्या ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से एक बिहाइंड द सीन (बीटीएस) वीडियो शेयर किया, जिसने फैंस का उत्साह और भी बढ़ा दिया है।

इस वीडियो में दिव्या अपने किरदार के एक अहम सीन को निभाती नजर आ रही हैं। सेट पर मौजूद सिनेमैटोग्राफर समीर आर्यन और एक्टर नील नितिन मुकेश उनके काम की जमकर तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं। दिव्या इस दौरान बेहद पारंपरिक लुक में नजर आती हैं। उन्होंने बैंगनी रंग का कुर्ता, पीली सलवार और स्लेटी रंग का स्वेटर पहना है, जिसके ऊपर चुन्नी डाली हुई है। बालों में चोटी उनके देसी किरदार को जीवंत बना रही है।

दिव्या खोसला का पोस्ट

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए दिव्या ने लिखा कि एक चतुर नार’ के सेट से खास पल। हमारे टैलेंटेड डीओपी समीर आर्यन और मुझे बेहद खूबसूरती से नील नितिन मुकेश ने कैमरे में कैद किया। यह मेरी सबसे पसंदीदा और शानदार टीम है। दिव्या ने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि फिल्म 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फैंस बीटीएस वीडियो देखने के बाद दिव्या के देसी और दमदार लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं और अब फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

कहानी और जॉनर

‘एक चतुर नार’ एक ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया है। फिल्म की कहानी हिमांशु त्रिपाठी ने लिखी है। इसमें दिव्या खोसला और नील नितिन मुकेश लीड रोल में हैं। कहानी एक छोटे शहर में रहने वाली होनहार और महत्वाकांक्षी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है। वह चालाकी से परिस्थितियों को अपने पक्ष में करती है और एक बड़े शख्स के प्राइवेट वीडियो का इस्तेमाल अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए करती है।

दिव्या का करियर ग्राफ

दिव्या खोसला को पिछली बार फिल्म ‘सावी’ में देखा गया था, जिसका निर्देशन अभिनय देव ने किया था। इस फिल्म में दिव्या के साथ हर्षवर्धन राणे लीड में थे और अनिल कपूर ने खास गेस्ट अपीरियंस दिया था। अब ‘एक चतुर नार’ में उनका बिल्कुल अलग और देसी अवतार दर्शकों को नया अनुभव देने वाला है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें