दिशा सालियान (फाइल फोटो)
मनोरंजन

Disha Salian Death Case: दिशा सालियान के पिता ने की कड़ी सजा की मांग, बोले- दोषियों को उम्रकैद या फांसी मिले

Disha Salian Case Update: दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने सीबीआई को अपना बयान दर्ज कराकर दोषियों के लिए फांसी या उम्रकैद की मांग की है। उन्होंने कई हाई-प्रोफाइल हस्तियों के नाम भी उजागर किए हैं।

यति सिंह

Satish Salian CBI Probe and Justice Demand: सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में एक नया और बड़ा मोड़ सामने आया है। बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई द्वारा एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद दिशा के पिता सतीश सालियान ने जांच अधिकारियों को अपना आधिकारिक बयान सौंपा है।

अपने बयान में उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दिशा के पिता का कहना है कि उनकी बेटी के साथ जो जघन्य अपराध हुआ, उसके लिए जिम्मेदार लोगों को कतई बख्शा नहीं जाना चाहिए और उन्हें सख्त कानूनी सजा मिलनी चाहिए।

पिता ने की फांसी या उम्र कैद की मांग

केंद्रीय जांच एजेंसी यानी सीबीआई को दिए अपने बयान में सतीश सालियान बेहद भावुक और गुस्से में नजर आए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जिस तरह से आरोपियों ने उनकी बेटी की गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंचाई है, ठीक उसी तरह उनकी गरिमा भी छीनी जानी चाहिए।

उन्होंने कानून के तहत न्याय की मांग करते हुए कहा कि इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को या तो उम्रकैद की सजा दी जाए या फिर उन्हें मौत की सजा मिले। उनके इस बयान ने पूरे मामले को एक बार फिर गर्मा दिया है।

बयान में सामने आए हाई-प्रोफाइल हस्तियों के नाम

दिशा सालियान के पिता ने अपने बयान में दावा किया है कि उन्होंने जांच अधिकारियों को उन सभी लोगों की लिस्ट सौंप दी है जो उनके अनुसार इस घटना में सीधे तौर पर शामिल थे या जिन्होंने इसे दबाने में मदद की।

उन्होंने राजनेता आदित्य ठाकरे, एक्टर डिनो मोरिया, सूरज पंचोली और उनके बॉडीगार्ड्स का नाम बयान में शामिल किया है। इसके अलावा उन्होंने मामले को कवर-अप करने के आरोप में पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह, रिया चक्रवर्ती और सचिन वाजे सहित कई अधिकारियों के नाम भी सीबीआई को सौंपे हैं।

सीबीआई जांच को नई दिशा

वहीं दूसरी तरफ नाम सामने आने के बाद एक्टर सूरज पंचोली ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर अपनी सफाई पेश की है। उनका कहना है कि वे न तो कभी दिशा सालियान से मिले हैं और न ही उनका इस मामले से कोई लेना-देना है।

सूरज पंचोली ने बिना किसी सबूत के नाम घसीटे जाने पर नाराजगी जताते हुए जांच में पूरा सहयोग देने का वादा किया है। जून 2020 में हुई इस रहस्यमयी मौत को शुरुआत में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट के तहत दर्ज किया गया था, लेकिन अब सीबीआई की एफआईआर और पिता के इस नए बयान के बाद कानूनी शिकंजा कसता नजर आ रहा है।

हम रिजीम चेंज की ओर बढ़ रहे हैं... दिल्ली में INDIA ब्लॉक की मेगा रैली में संजय राउत का कड़ा हमला

Delhi Rally Live: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली, ओपन जीप में आगे बढ़े राहुल-अखिलेश-ममता और अभिषेक

राहुल गांधी को कनॉट प्लेस में बंद मिली दुकानें, बोले- कौन करवा रहा व्यापारियों का नुकसान, भाजपा पर लगाए आरोप

वृंदावन के प्रेमानंद महाराज के बाद Gen Z Baba को मिल रहा लोगों का प्यार; जानिए कौन हैं शाश्वत आचार्य

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध में चीन से हो रहीं फंडिंग! CM फडणवीस ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप