गणपति आरती के बीच अर्पिता ने सलमान को टोका, भाईजान से हो गई थी गलती, बहन ने तुरंत किया करेक्ट

Salman Khan Ganpati Puja: सोहेल खान के घर आयोजित गणपति विसर्जन पूजा में सलमान खान से आरती उतारते समय चूक हो गई। बहन अर्पिता ने फौरन उन्हें टोकते हुए सही तरीका बताया।

Salman Khan Ganpati Celebration
सलमान खान(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Salman Khan Ganpati Celebration: बॉलीवुड के फेमस एक्टर सलमान खान के परिवार में हर साल गणेशोत्सव का त्योहार बेहद धूमधाम और असीम श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस साल भी एक्टर और मेकर सोहेल खान के घर पर बप्पा की स्थापना की गई थी।

गणेश चतुर्थी के मौके पर बिराजे गणपति महाराज को बीते दिन विसर्जन के साथ भावुक विदाई दी गई। इस दौरान पूरे खान परिवार ने मिलकर बप्पा की महाआरती की और उनसे आशीर्वाद मांगा। हालांकि, पूजा-अर्चना के दौरान सलमान खान से अनजाने में एक छोटी सी भूल हो गई, जिसे वहां मौजूद उनकी छोटी बहन अर्पिता ने फौरन सुधार दिया।

आरती की थाली घुमाते वक्त सलमान से हुई यह चूक

गणपति विसर्जन के दौरान सोहेल खान के घर पूजा में परिवार के सभी सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। जब आरती का समय आया, तो सलमान खान ने पूरे भक्ति भाव से आरती की थाली अपने हाथों में ली। हालांकि आरती उतारते समय वे थाली को उल्टी यानी एंटी-क्लॉकवाइज दिशा में घुमाने लगे।

पास ही खड़ी उनकी बहन अर्पिता की नजर फौरन अपने भाई के हाथों पर पड़ी। अर्पिता ने बिना देर किए बेहद सौम्य तरीके से इशारा करके सलमान को सही दिशा यानी क्लॉकवाइज आरती उतारने का ध्यान दिलाया।

गलती का अहसास होते ही मुस्कुरा पड़े सलमान

बहन अर्पिता के टोकने पर सलमान खान को फौरन अपनी अनजाने में हुई चूक का अहसास हुआ और वे मुस्कुरा उठे। उन्होंने फौरन आरती की थाली को सही दिशा में घुमाना शुरू कर दिया।

बप्पा की आरती पूरी करने के बाद सलमान खान अपनी छोटी भांजी आयत के पास पहुंचे और बड़े ही प्यार से उन्हें भी सही तरीके से आरती करना सिखाने लगे। सलमान का यह सादगी भरा और अपनी बहन के प्रति आदर दिखाने वाला अंदाज वहां मौजूद सभी लोगों को बेहद पसंद आया।


Salman Khan Ganpati Celebration
'हमारी शादी परफेक्ट नहीं है', बयान के बीच सूर्या-ज्योतिका की दोबारा शादी का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर अर्पिता के बर्ताव की हुई तारीफ

गणपति उत्सव का यह खास वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया, फैंस ने इस पर अपनी रिएक्श देनी शुरू कर दीं। यूजर्स ने अर्पिता खान की जमकर सराहना की, जिन्होंने बड़े भाई को इतने सम्मान और प्यार के साथ उनकी भूल का अहसास कराया।

इसके अलावा सोहेल खान के घर हुए इस विसर्जन कार्यक्रम में यूलिया वंतूर, हेलेन और एक्टर वरुण शर्मा जैसे कई अन्य नामचीन चेहरे भी नजर आए। पूरा परिवार विसर्जन के दौरान ढोल-नगाड़ों की धुन पर थिरकता भी दिखाई दिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com