अनिरुद्धाचार्य, खुशबू पाटनी, दिशा पाटनी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

गैंगस्टर गोल्डी बरार ने खुशबू-दिशा पाटनी के घर के बाहर करवाई फायरिंग, अनिरुद्धाचार्य से जुड़ा मामला

Disha Patani Home Firing: दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर के बाहर बीती रात करीब साढ़े तीन बजे गैंगस्टर गोल्डी बरार के सदस्यों ने फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

स्नेहा मौर्या

Disha Patani Bareilly House Firing: बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर के बाहर गुरुवार की देर रात फायरिंग की खबर से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एसओजी टीम और सर्विलांस यूनिट ने मौके पर पहुंचकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि यह वारदात रिटायर्ड सीओ जगदीश पाटनी के आवास के सामने रात साढ़े तीन बजे के करीब हुई थी।

हालांकि, दो बाइक सवार बदमाशों ने उनके सिविल लाइंस स्थित आवास के मुख्य दरवाजे और दीवार पर चार-पांच राउंड फायरिंग की, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी और मामले की जांच में जुट गई।

गोल्डी बरार गैंग ने ली फायरिंग की जिम्मेदारी

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि इस फायरिंग के पीछे कुख्यात गोल्डी बरार गैंग का हाथ बताया जा रहा है। इस हमले की जिम्मेदारी गैंग के सदस्य रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर ली। उन्होंने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से यह दावा किया कि यह हमला दिशा की बहन और आर्मी अधिकारी मेजर खुशबू पाटनी द्वारा संत प्रेमानंद और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ की गई टिप्पणी का प्रतिशोध है। रोहित ने चेतावनी भी दी कि भविष्य में कोई भी धर्म या संतों के खिलाफ टिप्पणी करने से बचें। हालांकि, उन्होंने यह पोस्ट कुछ देर बाद डिलीट कर दी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एसपी सिटी मानुष पारीक और एसपी क्राइम मनीष चंद्र सोनकर के नेतृत्व में जांच के लिए पांच टीमों का गठन किया है। इसमें एसओजी और सर्विलांस टीमें भी शामिल हैं, जो आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से हमलावरों की पहचान करने में जुटी हैं।

क्या है पूरा मामला?

यह फायरिंग घटना उस समय हुई जब दिशा पाटनी की बहन मेजर खुशबू पाटनी ने सोशल मीडिया पर संत प्रेमानंद और अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। हालांकि विवादित पोस्ट को बाद में डिलीट कर दिया गया था और मामला शांत हो गया था, लेकिन शुक्रवार तड़के अचानक इस हमले ने सबको चौंका दिया।

फिलहाल जगदीश पाटनी अपने परिवार के साथ सिविल लाइंस स्थित उसी घर में रह रहे हैं। लेकिन इस घटना के बाद परिवार में खलबली मची हुई है और पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने यह भी साफ किया कि जल्द ही अपराधियों तक पहुंचने के लिए सभी संभावित सुरागों की जांच की जा रही है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत