दीपिका कक्करपर भड़के यूजर्स 
मनोरंजन

Dipika Kakar: अब सिर्फ ईद याद है नवरात्रि नहीं! दीपिका कक्कर की ईद मुबारक वीडियो पर भड़के यूजर्स

Dipika Kakar Trolled On Eid Mubarak Video: दीपिका कक्कड़ को उनके प्रशंसक बेहद प्यार करते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ की जाती है, लेकिन इस समय दीपिका सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं।

अनिल सिंह

Dipika Kakar Eid Mubarak Video: दीपिका कक्कड़ ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ शो छोड़ दिया था, बताया गया था कि उनके हाथ में चोट लगी है और डॉक्टर ने उन्हें आराम की सलाह दी है। लेकिन वह मुंबई में बेटे रुहान के साथ नजर आई और उनके हाथ में चोट नहीं दिख रही थी, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने पैपराजी को ईद मुबारक कहा और नवरात्रि के बारे में कुछ नहीं कहा। इसी वजह से सोशल मीडिया पर यूजर्स उनसे नाराज नजर आ रहे हैं। उन्हें जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं।

विरल भयानी नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर दीपिका कक्कड़ का वीडियो पब्लिश किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं, दीपिका कक्कड़ अपने बेटे रुहान के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने रुहान को गोद में उठा रखा है और वह पैपराजी को ईद मुबारक कहते हुए नजर आई हैं। इसी वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने दीपिका कक्कड़ को निशाने पर ले लिया है। किसी ने दीपिका कक्कड़ को ड्रामेबाज कहा है, तो किसी ने कहा है कि इन्हें अब सिर्फ ईद याद है, यह नवरात्रि भूल गई हैं।

खबर के मुताबिक दीपिका कक्कड़ ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में होली वाले एपिसोड पर शो को छोड़ दिया था। दीपिका के शो छोड़ने के बाद यह बताया गया था कि उनके हाथ में चोट लगी है और डॉक्टर ने उन्हें आराम की सलाह दी है, लेकिन यूजर्स का कहना है कि वीडियो में तो वह ठीक-ठाक नजर आ रही हैं। यूजर्स का मानना है कि शो को उन्होंने जानबूझकर छोड़ा है, क्योंकि वह लगातार डेंजर जोन में आ रही थी और वह शो हारना नहीं चाहती थी। एक यूजर ने लिखा है कि हाथ में चोट नहीं लगी थी, यह सिर्फ ड्रामा कर रही थी। दूसरे यूजर ने लिखा है कि ये नवरात्रि भूल गई हैं अब इन्हे सिर्फ ईद याद है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि हमेशा फैंस की तारीफ बटोरने वाली दीपिका कक्कड़ इस समय सोशल मीडिया पर यूजर्स के गुस्से का शिकार हो रही हैं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें