विराट कोहली की खिंचाई राहुल वैद्य को पड़ी भारी, सिंगर पर हुई डिजिटल स्ट्राइक 
मनोरंजन

राहुल वैद्य पर क्रिकेटरों की डिजिटल स्ट्राइक, विराट कोहली पर हमले का लिया बदला

Digital Strike On Rahul Vaidya: राहुल वैद्य ने विराट कोहली पर जमकर हमला किया, अवनीत कौर की फोटो पर लाइक के बाद एल्गोरिदम थ्योरी पर राहुल ने तंज कसा था। क्रिकेटरों की तरफ से उन पर डिजिटल स्ट्राइक की गई है।

अनिल सिंह

Rahul Vaidya Virat Kohli Controversy: अवनीत कौर की फोटो को लाइक करने के बाद विराट कोहली ने एल्गोरिदम थ्योरी की सफाई पेश की थी, जिस पर सिंगर राहुल वैद्य ने उन पर तंज करते हुए जबरदस्त हमला किया था लेकिन अब विराट कोहली के समर्थन में क्रिकेटर्स नजर आ रहे हैं। क्रुणाल पांड्या और युजवेंद्र चहल ने राहुल वैद्य को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 30 अप्रैल को अवनीत कौर ने अपनी कुछ स्टाइलिश तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। वह ग्रीन क्रॉप टॉप और मिनी स्कर्ट में नजर आ रही थी। विराट कोहली ने अवनीत कौर की उस पोस्ट को लाइक कर दिया था, हालांकि बाद में उन्होंने तुरंत उसे अनलाइक भी कर दिया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी सोशल मीडिया पर लोगों ने इस विषय को लेकर चर्चा शुरू कर दी कि विराट कोहली ने तस्वीर लाइक क्यों की, उसी दिन अनुष्का शर्मा का बर्थडे था इसलिए मामले में तूल पकड़ लिया। मामला बढ़ता देख विराट कोहली ने सफाई दी थी और बताया था कि एल्गोरिदम की गलती से ऐसा हुआ है उन्होंने जानबूझकर पोस्ट को लाइक नहीं किया था।

राहुल वैद्य को विराट कोहली के एल्गोरिदम वाली थ्योरी हजम नहीं हुई, उन्होंने एक के बाद एक दो वीडियो बनाया और बताया कि विराट कोहली ने उन्हें ब्लॉक कर दिया है। राहुल वैद्य ने कहा लेकिन ये उन्होंने नहीं किया होगा ऐसा भी एल्गोरिदम की गलती की वजह से हुआ होगा। राहुल वैद्य ने बताया कि अगर मेरी तरफ से किसी की तस्वीर वाली पोस्ट पर लाइक होता है, तो वह मैंने नहीं किया, वह एल्गोरिदम की गलती की वजह से हुआ होगा। अगर आप लड़की है तो प्लीज इसको लेकर पीआर ना करें। क्योंकि वह मेरी गलती नहीं है, इंस्टाग्राम की गलती है। राहुल वैद्य की इन बातों से युजवेंद्र चहल और क्रुणाल पांड्या बेहद नाराज नजर आ रहे हैं। उन्होंने विराट कोहली के प्रति अपना समर्थन दिखाते हुए राहुल वैद्य को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें