ध्वनि भानुशाली और यश भानुशाली (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

ध्वनि भानुशाली की जिंदगी में हुई प्यार की नई शुरुआत, यश भानुशाली संग की सगाई, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

Dhvani Bhanushali And Yash Bhanushali Engagement: दिलबर फेम सिंगर ध्वनि भानुशाली ने बॉयफ्रेंड यश भानुशाली से सगाई कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट की।

सोनाली झा

Highlights

  • सिंगर ध्वनि भानुशाली ने बॉयफ्रेंड यश भानुशाली से सगाई कर ली है।

  • ध्वनि ने 13 नवंबर को इंस्टाग्राम पर सगाई की चार तस्वीरें शेयर कीं।

  • पहली तस्वीर में कपल एक-दूसरे को गले लगाते नजर आया।

Dhvani Bhanushali Engagement: 'दिलबर' और 'वास्ते' जैसे सुपरहिट गानों से अपनी पहचान बनाने वाली सिंगर ध्वनि भानुशाली इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। सिंगर ने अपने बॉयफ्रेंड यश भानुशाली के साथ सगाई कर ली है। इस खुशखबरी को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा किया। ध्वनि ने मंगेतर यश के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें दोनों की खुशी साफ नजर आ रही है। इन तस्वीरों में सिंगर अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती भी दिखाई दीं।

ध्वनि भानुशाली ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यश के साथ चार तस्वीरें पोस्ट कीं। पहली तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को गले लगाए नजर आ रहे हैं। उनके पीछे लगे बैकग्राउंड पर 'क्या मुझसे शादी करोगे?' लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। तस्वीर में कपल के चेहरे पर सगाई की खुशी साफ झलक रही है।

ध्वनि भानुशाली और यश भानुशाली की रोमांटिक तस्वीर

दूसरी तस्वीर में यश अपनी लेडी लव ध्वनि के गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं। दोनों का यह रोमांटिक अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। तस्वीरों के साथ सिंगर ने मजेदार और प्यार भरा कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कहा कि मुझे मेरा पसंदीदा कपकेक मिल गया। हां कह दी। इस कैप्शन के साथ ध्वनि ने अपनी सगाई की खबर पर मुहर लगा दी।

डूबते सूरज के बीच दिखा कपल का रोमांटिक अंदाज

ध्वनि की तीसरी तस्वीर भी काफी खास है। इसमें डूबते सूरज के खूबसूरत नजारे के बीच यश ने उन्हें पीछे से गले लगाया हुआ है। दोनों कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में कपल की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। वहीं, चौथी तस्वीर में ध्वनि अपनी इंगेजमेंट रिंग दिखाती नजर आईं। इस दौरान यश उनके साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में दिखाई दिए। सिंगर की इन तस्वीरों पर फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत के लिए बधाई दे रहे हैं।

दिलबर और वास्ते से मिली पहचान

ध्वनि भानुशाली ने कम उम्र में ही म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है। 'दिलबर', 'वास्ते', 'ले जा रे' और 'दुनिया' जैसे गानों से उन्हें खूब लोकप्रियता मिली। उनकी आवाज और गानों को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। अब सिंगर की सगाई की खबर ने उनके फैंस को एक और खुशखबरी दे दी है।

NCP विलय की अटकलों के बीच दिल्ली में बड़ी हलचल! सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल के बीच 35 मिनट तक हुई बैठक

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी से आ रहा एक और चक्रवाती तूफान, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में अलर्ट

Chhath Special: छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, दिल्ली से चलेंगी 77 स्पेशल बसें, ट्रेन में वेटिंग का झंझट खत्म

Assam Accident: गोलाघाट में ट्रैवलर और कंटेनर ट्रक की भीषण टक्कर, 20 लोगों की मौत; कई घायल

मोदी की कुर्सी पर फडणवीस की नजर? पवन खेड़ा ने PM पद से जोड़ दी महाराष्ट्र CM की महत्वाकांक्षा