किशोर कुमार से सोनू निगम तक, इन दिग्गज सिंगर्स के बेटे भी म्यूजिक इंडस्ट्री में दिखा रहे दम

Bollywood Singers Sons: बॉलीवुड में कई ऐसे दिग्गज सिंगर हैं, जिनके बेटे भी अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
Bollywood Singers Sons
किशोर कुमार, अमित कुमार और नेवान निगम(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on: 
Bollywood Singers Sons
फेमस सिंगर किशोर कुमार की आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी है। उनके बेटे अमित कुमार ने भी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई और कई हिट गाने दिए।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bollywood Singers Sons
90 के दशक में कुमार सानू ने अपनी आवाज से बॉलीवुड पर राज किया। उनके बेटे जान कुमार सानू भी म्यूजिक इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और सिंगिग के साथ म्यूजिक कंपोजिशन में दिलचस्पी रखते हैं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bollywood Singers Sons
सोनू निगम की आवाज के दीवाने देश ही नहीं, विदेशों में भी हैं। उनके बेटे नेवान निगम ने बचपन में 'कोलावेरी डी' गाकर चर्चा बटोरी थीं। अब वह अपने ऑफिशियल म्यूजिक डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bollywood Singers Sons
सिंगर शान ने अपनी सुरीली आवाज से बॉलीवुड में खास मंजिल हासिल किया है। उनके छोटे बेटे माही मुखर्जी भी म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रख चुके हैं। शान ने उन्हें कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी इंट्रोड्यूस किया था।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bollywood Singers Sons
उदित नारायण बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर प्लेबैक सिंगर्स में गिने जाते हैं। उनके बेटे आदित्य नारायण ने बचपन से ही सिंगिग शुरू कर दी थी। उन्होंने कई फिल्मों में बतौर चाइल्ड सिंगर गाने गाए और बड़े होकर सिंगर के साथ-साथ टीवी होस्ट के रूप में भी पहचान बनाई।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bollywood Singers Sons
कम्पोजर और सिंगर अनु मलिक की बेटी अनमोल मलिक ने भी म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा। उन्होंने कई फिल्मों के लिए अपनी आवाज दी है। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.