धुरंधर और तेरे इश्क में का कलेक्शन  
मनोरंजन

‘धुरंधर’ ने उड़ाए बॉक्स ऑफिस के होश, ‘तेरे इश्क में’ का हुआ बुरा हाल, जानें अन्य का कलेक्शन

Bollywood Box Office Today: बॉक्स ऑफिस पर बुधवार का दिन पूरी तरह रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के नाम रहा। छह दिन में 180 करोड़ का कलेक्शन पार कर फिल्म तेजी से 300 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है।

सोनाली झा

Dhurandhar Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर बुधवार का दिन धमाकेदार रहा, खासकर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के लिए। रिलीज के छह दिन बाद भी यह फिल्म रफ्तार पकड़कर दौड़ रही है और बाकी फिल्मों की कमाई पर भारी पड़ती नजर आ रही है। वहीं ‘तेरे इश्क में’ और ‘कलमकावल’ जैसी फिल्में वीकडेज में पकड़ खोती दिख रही हैं। आइए जानते हैं, बुधवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की।

आदित्य धर की डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर’ रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने 5 दिसंबर को 28 करोड़ की जोरदार ओपनिंग की। दूसरे दिन कमाई बढ़कर 32 करोड़ पहुंच गई, जबकि रविवार को फिल्म ने धमाका करते हुए 43 करोड़ की कमाई की। पहले ही तीन दिनों में 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ‘धुरंधर’ ने बॉलीवुड की सबसे तेज़ कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में जगह बना ली।

धुरंधर की कमाई

इसके बाद सोमवार को फिल्म ने 23.25 करोड़ और मंगलवार को 27 करोड़ कमाए। अब सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार यानी छठे दिन फिल्म ने 26.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही कुल कलेक्शन 180 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। धुरंधर की कमाई के ग्राफ को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि ‘धुरंधर’ जल्द ही 300 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है और 500 करोड़ की ओर भी तेज़ी से बढ़ रही है।

‘तेरे इश्क में’ के सितारे गर्दिश में

कृति सेनन और धनुष स्टारर ‘तेरे इश्क में’ ने पहले हफ्ते शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन ‘धुरंधर’ के आते ही फिल्म की रफ्तार थम गई। दूसरे वीकेंड पर उम्मीद जगाने वाली कमाई के बाद सोमवार को फिल्म का कलेक्शन गिरकर 2.50 करोड़ रह गया। मंगलवार को थोड़ा सुधार हुआ और 2.85 करोड़ मिले, लेकिन बुधवार को फिल्म ने सिर्फ 1.85 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ कुल कलेक्शन 107 करोड़ रुपये हो चुका है। साफ है कि ‘धुरंधर’ की आंधी ने ‘तेरे इश्क में’ को टिकने नहीं दिया।

‘कलमकावल’ की गिरती चाल

ममूटी की ‘कलमकावल’ ने ओपनिंग वीकेंड पर बढ़िया प्रदर्शन किया था। पहले दिन 5 करोड़, दूसरे दिन 5.5 करोड़ और तीसरे दिन 6 करोड़ कमाकर फिल्म ने अच्छी शुरुआत की। लेकिन वीकडेज में इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई। सोमवार को कमाई 2.9 करोड़ और मंगलवार को 2.8 करोड़ रही। बुधवार को फिल्म ने 2.10 करोड़ रुपये कमाए, जिससे कुल कलेक्शन 24.30 करोड़ रुपये हो गया।

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम